{"_id":"687aa86e6e07d6a0a7008316","slug":"warehouse-will-be-constructed-in-bulk-drug-pharma-park-at-a-cost-of-rs-831-crore-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-139274-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बल्क ड्रग फार्मा पार्क में 8.31 करोड़ की लागत से वेयर हाउस का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बल्क ड्रग फार्मा पार्क में 8.31 करोड़ की लागत से वेयर हाउस का होगा निर्माण
विज्ञापन
- निविदा प्रक्रिया प्रारंभ, जल्द कराया जाएगा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बल्क ड्रग फार्मा पार्क में विकास कार्य तेजी से हो रहा है, पार्क में वेयर हाउस के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इसके अलावा वहां पर चहारदीवारी का कार्य समाप्त होने को है।
महरौनी तहसील के ग्राम सैदपुर में बल्क ड्रग फार्मा पार्क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, यहां पर 350 एकड़ भूमि पर बल्क ड्रग फार्मा पार्क का निर्माण हो रहा है। फेज-1 के प्रथम चरण में सड़क के चौड़ीकरण के लिए खंभों की शिफ्टिंग, उपकेंद्र व अलग से विद्युत लाइन डाले जाने और पेड़ कटान का कार्य कराया जा रहा है। फार्मा पार्क के लिए 33/11 केवी उपकेंद्र की स्थापना का कार्य चल रहा है। कंट्रोल रूम बन गया है। फाउंडेशन चहारदीवारी निर्माण, सड़क चौड़ीकरण के लिए खंभों की शिफ्टिंग की जा रही है। साथ ही फोरलेन सड़क का कार्य चल रहा है। दो प्रवेश द्वार एवं 1.97 किमी लंबाई में बनाई जाने वाली चहारदीवारी का कार्य प्रारंभ हो गया है। यहां आधुनिक तकनीक से मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए कुछ कंपनियों से एमओयू भी साइन हुआ है। यहां पर वेयर हाउस के निर्माण को कंपनी ने निविदा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इसके लिए 8.31 करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
वेयर हाउस निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य विकास कार्य भी कराए जाएंगे।
- जॉनी बिल्टोरिया, प्रबंधक यूपीसीडा