{"_id":"589e0d974f1c1b905237c245","slug":"voting-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अब न कोनउ से डरने की बात, भईया तुम मतदान करो’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अब न कोनउ से डरने की बात, भईया तुम मतदान करो’
lalitpur
Updated Sat, 11 Feb 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
अभ्ाियान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आई शुक्रवार को मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस बस को जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रूपेश कुमार ने कलक्ट्रेट से झंडी दिखाकर रवाना किया। मतदाता एक्सप्रेस जागरूकता से संबंधित विभिन्न नारों तथा ऑडियो वीडियो से लैस इस बस में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं बैठकर रवाना हुईं।
यह एक्सप्रेस बस घंटाघर, आजादचौक पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करते हुए बिरधा पहुंची। यहां पर दो स्थानों पर छात्र-छात्राओं द्वारा बस के सम्मुख वाद्य यंत्रों के द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित रोचक गीत तथा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए।। इसके बाद बस इंदिरा चौराहा महरौनी पहुंची, जहां पर सीवी गुप्ता इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शांति निकेतन इंटर कॉलेज तथा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापक, अध्यापिकाओं द्वारा मतदाता एक्सप्रेस का स्वागत किया गया। यहां पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय मड़ावरा रोड महरौनी के छात्र-छात्राओं के साथ अन्य इंटर कॉलेजों के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक तथा मतदाता गीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
छात्राओं ने ‘बहकावे में कभी न आयें, सोच समझकर बटन दबाएं’ शीर्षक से मतदाता जागरूकता के गीत प्रस्तुत किए।
इसके बाद बस मड़ावरा पहुंची, जहां पर सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज तथा सरस्वती इंटर कॉलेज मड़ावरा के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित नुक्कड़ नाटक तथा ‘अब न कोनउ से डरने की बात, भईया तुम मतदान करो’ गीत प्रस्तुत किए। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 आरपी वर्मा ने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
इस दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या पूनम मलिक, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सुमनलता सोनकर, जीजीआईसी महरौनी की प्रधानाचार्या आयशा बेगम, सीबी गुप्ता इंटर कॉलेज महरौनी के प्रधानाचार्या राजेन्द्र कुमार गुप्ता, शांति निकेतन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एचकेएल वर्मा, प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी, जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक लखन लाल आर्य, सरस्वती इंटर कॉलेज मड़ावरा के प्रधानाचार्य राम संजीवन प्रजापति, जीजीआईसी की प्रवक्ता शकुंतला सैनी आदि मौजूद रहे।