फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   voter registration

18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके छात्र- छात्राएं पंजीकरण कराकर बनें मतदाता

Tue, 15 Dec 2020 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
voter registration
ड़ावरा के सरस्वती मंदिर इण्टर कॉलेज परिसर में मतदाता जागरुकता गोष्ठी में छात्रों को संबोधित कर? - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा (ललितपुर) । 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवक-युवतियों को मतदाता बनाए जाने के लिए चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को सरस्वती मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में तहसीलदार मनोज कुमार सरोज की अध्यक्षता में मतदाता पंजीकरण जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान युवक-युवतियों को मतदाता सूची में अपना पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी में तहसीलदार ने बताया कि जो छात्र-छात्राएं जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में अपना पंजीकरण कराना चाहिए। इसके लिए वह अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करें। ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य रामसजीवन प्रजापति ने कहा कि नवीन मतदाता समेत सभी मतदाताओं को चाहिए कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखते हुए ग्राम पंचायत चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस दौरान अध्यापक भवानी शंकर, निर्वाचन कार्यालय सहायक सुरेंद्र कुमार समेत तमाम स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

मड़ावरा के सरस्वती मंदिर इण्टर कॉलेज परिसर में मतदाता जागरुकता गोष्ठी में मौजूद छात्र

मड़ावरा के सरस्वती मंदिर इण्टर कॉलेज परिसर में मतदाता जागरुकता गोष्ठी में मौजूद छात्र- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed