{"_id":"9ae60ae2675f93a1ee4b03acd7b7ba90","slug":"vivekanand-birthday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी जी ने विश्व पटल पर पहुंचाई देश की संस्कृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी जी ने विश्व पटल पर पहुंचाई देश की संस्कृति
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Wed, 13 Jan 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में
विज्ञापन
मनाया गया। शैक्षिक संस्थाओं में जहां प्रतियोगिताएं व मनमोहक कार्यक्रम
प्रस्तुत किए, वहीं चित्रांश वेलफेयर सोसायटी ने जिला चिकित्सालय में
मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान स्वामी जी के विचारों को आत्मसात करते
हुए नशे से दूर रहने का संकल्प लिया गया।
गोविंद नगर के गोल्डन रोज जूनियर हाईस्कूल में प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसियेशन के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती पर उन्हें आध्यात्म का मसीहा बताया गया। अध्यक्ष आलोक रिछारिया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत देश की संस्कृति को विश्व स्तर पर पहुंचाया। इस मौके पर प्रमुख रूप से कार्यकारी अध्यक्ष अक्षय अलया, दिनेश साहू, हरनारायण साहू, सर्वदेव तिवारी, मोहन सैनी, अमन दुबे, विहारी लाल सविता, कौशल किशोर गोस्वामी, अजय जैन साइकिल, संजीव जैन, श्रीराम नामदेव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता संरक्षक गोविंद व्यास ने की और संचालन राजेश दुबे ने किया।
नाराहट में बाबूलाल सतभैया मेेेमोरियल सरस्वती ज्ञान मंदिर में विवेकानंद की जयंती मनाई गई। प्रबंधक राजेंद्र सिंह यादव व कोषाध्यक्ष आनंद प्रकाश गुप्ता ने स्वामीजी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए तो प्रबंध समिति अध्यक्ष महेंद्र कुमार सतभैया ने चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्य राकेश गुप्ता व कमल सिंह अहिरवार ने विवेकानंद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला सह संयोजक राहुल राजपूत के नेतृत्व में विवेकानंद जयंती मनाई। इस दौरान स्वामी जी के विचारों पर चलने की प्रतिज्ञा ली गई। इस मौके पर राज झां, अभिषेक साहू, धनंजय सिंह, चंचल बुंदेला, शिवम साहू, विजय चौरसिया उपस्थित रहे।
चित्रांश वेलफेयर सोसायटी ने जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए। इस मौके पर डा. प्रबल सक्सेना, संजीव खरे, मनोज सक्सेना, विकास श्रीवास्तव, आनंद खरे, बृजेश श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, कुलदीप श्रीवास्तव, डा. राजेंद्र श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
पहलवान गुरुदीन महिला महाविद्यालय में संस्थापक पारसनाथ यादव, अध्यक्ष डा. सूर्यनाथ यादव, प्राचार्य डा. सूफिया, प्रो. राइट ने स्वामीजी के जीवन पर प्रकाश डाला। सोसायटी फार लीगल एंड ऐजूकेशन राइट्स व शैडो ग्रुप के अध्यक्ष डीके चतुर्वेदी ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया। सचिव अनुराग चतुर्वेदी ने युवाओं से समाजसेवा का आह्वान किया। केपीएस डिग्री कालेज ककरुआ में डा. जनक किशोरी शर्मा, प्राचार्य डा. कपिलनाथ, डा. जितेंद्र राजपूत ने स्वामीजी के विचारों को रखा। भगवान आदिनाथ कालेज आफ एजूकेशन महर्रा में प्रबंधक प्रदीप जैन, प्राचार्य डा. सुनील जैन ने स्वामी जी को महान शिक्षा शास्त्री, देशभक्त व समाजसुधारक बताया। श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय में एनएसएस इकाई शाखा के प्रभारी गौरव चौधरी, प्रो. भगवत नारायण शर्मा ने कहा कि स्वामीजी की बदौलत भारत विश्व गुरू कहलाया।
जाखलौन में सरस्वती शिक्षा निकेतन में सांस्कृतिक कार्यक्रम व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। बिंदी प्रतियोगिता में रश्मि, बिस्कुट खाओ प्रतियोगिता में नीलम यादव, रबरबैंड प्रतियोगिता में बिपिन कुमार, मूंगफली छीलो प्रतियोगिता में सूरज पटेल, स्लो रेस साइकिल प्रतियोगिता में ज्योति अहिरवार जीतीं। आशीष व प्रदीप चौरसिया ने अपने विचार रखे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक की भैरव शाखा ने राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया। अध्यक्षता प्रमोद गोस्वामी व संचालन केसरी नंदन ने किया।
नेहरू युवा केंद्र में युवा सप्ताह का शुभारंभ हो गया। विशिष्ट अतिथि धर्मेंद्र गोस्वामी ने कहा कि स्वामी जी ने देश को एक दिशा व दशा देने काम किया। संचालन नेहरू युवा मंडल खितवांस के अध्यक्ष राकेश रजक ने किया। जीआईसी ललितपुर की एनएसएस इकाई के विशेष शिविर में युवा दिवस मनाया गया। डा. जनक किशोरी शर्मा, दिनेश साहू, शोभा तिवारी जेपी द्विवेदी, एसके खरे, एलपी विश्वकर्मा, ऐपी सिंह, सीएल सुमन ने शिविरार्थियों को संबोधित किया।