{"_id":"6a443686820cac511e0b4df5","slug":"violent-clash-over-cattle-deal-at-livestock-market-seven-injured-lalitpur-news-c-131-ltp1001-158882-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पशु बाजार में मवेशी के सौदे को लेकर खूनी संघर्ष, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पशु बाजार में मवेशी के सौदे को लेकर खूनी संघर्ष, सात घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। महरौनी नगर क्षेत्र में सोमवार को लगने वाले पशु बाजार में मवेशी के पुराने सौदे को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले लगे पशु बाजार में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष से करीब 35 हजार रुपये में गाय खरीदी थी। सोमवार को उसी गाय को वापस करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। बीच बाजार में मारपीट होने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची महरौनी पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। बताया गया है कि दोनों पक्ष तहसील महरौनी के ग्राम दिदौरा के निवासी हैं। मारपीट में घायल सात लोगों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।