{"_id":"b117cf5e5cc9953ce4440df8f052239b","slug":"villages-ongoing-illegal-kalari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव-गांव में चल रही अवैध कलारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव-गांव में चल रही अवैध कलारी
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 11 Aug 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम समोगर, कुरौरा, गुंदरापुर, चौकी, छपरट, जरया, बैरवारा, मोगयाना, अगौरा, मिदरवाहा, दिगवार आदि गांवों में अवैध शराब की बिक्री का कारोबार गहरी पैठ जमा चुका है। नशे में डूबे लोगों के बीच लड़ाई- झगड़े व मारपीट की घटनाएं यहां आम बात हो गई हैं। इतना ही नहीं ज्यादातर घरों की महिलाएं नशे में धुत लोगों की हिंसा का शिकार बन रही हैं। युवा पीढ़ी और बच्चों में भी भटकाव हो रहा है। शराब के लती पुरुष जेवरात आदि गिरवी रखकर अपना शौक पूरा कर रहे हैं। जानकारी तो यहां तक है कि अवैध कलारी संचालकों द्वारा गांव में युवाओं को शराब का लती बनाने के लिए मुफ्त में शराब बांटी जा रही है। रात के अंधेरे में शराब की पेटी की खेप गांव- गांव में भिजवाकर बिकवाई जाती हैं। कुछ खास लोगों का संरक्षण होने के कारण पुलिस सब कुछ जानते हुए भी कार्रवाई नहीं कर पा रही है। इसके चलते ऐसे कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। गांव - गांव में फल फूल रहे इस कारोबार से ग्रामीणों को कठिनाई उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से इस ओर ध्यान देने की मांग की है।