फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Villagers mistook a hyena for a leopard in Bant, panic ensued

Lalitpur News: बंट में ग्रामीणों ने लकड़बग्घा को समझा तेंदुआ, दहशत

Tue, 03 Dec 2024 02:50 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 03 Dec 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Villagers mistook a hyena for a leopard in Bant, panic ensued
खेत में घूमता लकड़बग्घा । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाखलौन-ललितपुर। ललितपुर वन वीट के ग्राम बंट में सुबह ग्रामीण खेतों में पानी दे रहे थे, तभी उन्हें कोहरे के बीच कोई जंगली जानवर विचरण करते हुए दिखाई दिया। तेंदुआ को जानकार सभी शोर मचाते हुए मौके से भाग गए, कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाया, इसके बाद वन विभाग को सूचना दी।

वन विभाग की टीम ने ने मौके पर जांच में पाया कि तेंदुआ नहीं लकड़बग्घा है। इसके बाद किसी तरह ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
ग्राम बंट में ग्रामीण सुबह करीब आठ बजे खेतों में पानी देने गए, बंट व ग्राम जमुनियां की सीमा के पास के खेतों में कुछ हलचल दिखाई दी।
वह सतर्क हो गए, इसके बाद उन्हें सुबह के कोहरे में जंगली जानवर दिखाई दिया। उसको तेंदुआ समझकर वह शोर मचाने लगे, इस बीच कुछ लोगों ने उसकी वीडियो बनाई, साथ ही सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर ग्रामीणों के बताए होलिये व पगचिह्न के आधार पर जांच पड़ताल की, जिसके बाद लकड़बग्घा की पुष्टि हुई।
तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने जो तस्वीरें खींची उसमें में भी लकड़बग्घा दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed