फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Villagers in panic due to leopard attack in Dhaurra forest

Lalitpur News: धौर्रा के जंगल में तेंदुआ की दस्तक से ग्रामीण दहशत में

Fri, 05 Apr 2024 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Villagers in panic due to leopard attack in Dhaurra forest
वन विभाग तेंदुआ से बना अंजान, खतरे में है ग्रामीणों की जान
विज्ञापन

15 दिन से तेंदुए का आतंक दस गोवंश को बनाया शिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
जाखलौन-ललितपुर। धौर्रा के जंगल में एक बार फिर तेंदुआ की दहशत ग्रामीण को परेशान कर रही है, लेकिन वन विभाग इसके लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत वन विभाग से की है, लेकिन वह ग्रामीणों की शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ अभी तक दस गायों को शिकार बना चुका है।
विकास खंड बिरधा के धौर्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कपासी, मादोंन, माताखेड़ा में इन दिनों तेंदुआ आवाज ने ग्रामीणों का परेशान कर रखा है। जंगलों में जानवर चराने जाते हैं, तो वह उन्हें शिकार बना लेता है। हालांकि किसी ग्रामीण ने इसे देखा नहीं है, लेकिन उसकी दहाड़ सुनने वह पुष्टि जरूर कर रहे हैँ। विगत दो माह पूर्व यहां पर जंगलों में शिकारी की फंदे में एक तेंदुआ फंसा था। जिससे वन विभाग की टीम ने सकुशल वन में छोड़ा था। ग्रामीणों ने बताया खेतों में चरने गई गाय भैंसों को वह निशाना बना लेता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है शिकारी तेंदुआ को पकडकर घने जंगलों में भेजा जाए जिससे ग्रामीणों को जानवर चराने में परेशानी न हो। तो वहीं रेंज अफसर तेंदुआ की सूचना तक से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

-----------------------
फोटो- 36
मंगलवार को सुबह गाय पास के खेतों में चरने को छोड़ा था, दो तीन दिन में बछड़ा देने बाली थी शाम को लौट कर नही आई दूसरे दिन देखने गए तो जंगली जानवर का शिकार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशाल ग्रामीण।
---------------
फोटो- 37
12 दिन हो गए गाय को चरने के छोड़ा था, घर नही आने पर खोजबीन की तो गांव में रहने बाले आदिवासी ने बताया गाय का शिकार हो गया है सहरिया बस्ती महुआ वारा से पास में पेड़ पर लटकी है।
सुरेंद्र ग्रामीण कपासी
-----------------------
फोटो- 38
छह दिन पहले 3 साल की बछिया घर के पास खेतों में चरने गई थी, जिसको तेंदुआ खींच कर ले गया। इसकी सूचना वन विभाग दी, लेकिन तेंदुआ भगाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं गई।

मलखान ग्रामीण माताखेड़ा।
----------------
फोटो- 39
मेरी गाय को पास के खेतों में बछड़ा हुआ, जिसकी खबर पास के खेत वालो ने दी, गाय को लेने गए तो बछड़े का एक पैर नहीं मिला और गाय पंजा लगने से घायल अवस्था मे मिली, एक हप्ते से इलाज कराया गया है अब गाय ठीक है।
रंधीर सिंह मादोंन
---------------------------------
इस तरह की अभी तक कोई सूचना नही मिली, आपसे जानकारी हुई है वीट इंचार्ज व वन रक्षकों को भेजकर इसकी जांच कराई जाएगी।-भोला सिंह, रेंजर ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed