{"_id":"5ec16fd68ebc3e90a7655398","slug":"villagers-clash-with-fire-brigade-personal-lalitpur-news-jhs166948217","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी आग बुझाने को फायर ब्रिगेड गाड़ी को रोका, विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी आग बुझाने को फायर ब्रिगेड गाड़ी को रोका, विवाद
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम कल्यानपुरा में एक जगह आग बुझाकर लौट रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी को ग्रामीणों ने दूसरी जगह आग बुझाने को रोक लिया, लेकिन पानी खत्म होने की बात कहने पर ग्रामीणों से विवाद की स्थिति बन गई। पीआरवी और पुलिस कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला, हालांकि बाद में दूसरी जगह से पानी भरकर आग बुझाई गई।
ग्राम कल्यानपुरा में तुलसीराम पुत्र गंभीर के मकान के बगल वाले खेत में आग भड़क गई। यह आग उसके मकान के बगल तक आ गई, जिस पर फायर ब्रिगेड को फोन करके आग की सूचना दी। जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग बुझाई। इसके बाद गाड़ी लौटने लगी। इसी दौरान गांव में ही एक अन्य जगह नरई की आग बढ़कर गांव के राजाराम के भूसे तक पहुंच गई और आग धधकने लगी।
फायर ब्रिगेड की गाड़ी आती देख कुछ लोगों ने गाड़ी रोक ली और आग बुझाने की बात कही, जिस पर फायर ब्रिगेड कर्मचारियों द्वारा गाड़ी में पानी खत्म होने की बात कही। पास में कहीं पानी के बारे में भी पूछा, ताकि पानी भरकर जल्द ही आग बुझाई जा सके, लेकिन ग्रामीण गाड़ी में पानी नहीं होने की बात पर विवाद करने लगे। इस पर कर्मियों ने कोतवाली सूचना दे दी। बाद में कर्मियों ने ग्रामीणों को समझाया कि वह दूसरी जगह आग बुझाकर आ रहे हैं और वहां आग बुझाने में पानी खत्म हो गया है। इसके बाद करीब एक घंटे बाद एक व्यक्ति के ट्यूबवेल से पानी भरने के बाद आग बुझाई गई। वहीं, जानकारी मिलने पर पीआरवी पुलिस कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए थे।