फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Villager gave his life by hanging

फांसी लगाकर ग्रामीण ने दी जान

Sun, 06 Feb 2022 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Villager gave his life by hanging
महरौनी (ललितपुर)। कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम छपरट में ग्रामीण ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महरौनी क्षेत्र के ग्राम छपरट निवासी विनोद रैकवार (36) पुत्र गोकुल रैकवार की पत्नी की करीब डेढ़ माह पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी जिसके बाद से वह अपने दो बेटों के साथ अपनी ससुराल ग्राम भैलोनी चला गया था और खेतीबाड़ी ठेका पर दिए था। वह कभी कभार खेती देखने आता था। मंगलवार को वह गांव में आया और खेती भी देखने गया था, जिसे गांव वालों ने देखा था। इसके बाद से वह गांव में नहीं दिखा। शनिवार की सुबह करीब दस बजे जब पुराने घर (भूसा भरा हुआ पुराना टूटा मकान) के पास से जंगल जाते समय चरवाहा वहां से निकला तो उसने जंगला की टूटी हुई दीवार से अंदर की ओर विनोद का शव म्यारी पर रस्सी के फंदे पर लटकता दिखाई दिया, जिस पर उसने गांव वालों को सूचना दी तो गांव वालों ने जाकर देखा तो उसके शव से बदबू आ रही थी जिस पर ग्रामीणों ने महरौनी पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बड़े भाई कांशीराम ने बताया कि वह दिल्ली में रहता है, जानकारी मिलने पर वह आया है। मृतक के दो बेटे हैं और वह दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed