फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Villager dies after falling from roof

Lalitpur News: छत से गिरकर ग्रामीण की मौत

Mon, 09 Jan 2023 09:47 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 09:47 PM IST
विज्ञापन
Villager dies after falling from roof
ललितपुर। जखौरा थाना अंतर्गत कोटरा गांव में रविवार शाम एक पुराने मकान की अटारी पर चढ़ते समय दरवाजा टूटने से एक ग्रामीण घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी तालबेहट ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जखौरा के कोटरा निवासी सुम्मा अहिरवार (50) पुत्र देवी अहिरवार रविवार शाम चार बजे अटारी की छत पर दीवार में लगे पत्थरों की अस्थाई सीढ़ियों के सहारे अटारी के कमरे में चढ़ रहे थे। जब वह अंतिम सीढ़ी पर पहुंचे तो वह अटारी के पुराने दरवाजे पकड़कर कमरे में जाने का प्रयास करने लगे, लेकिन अचानक दरवाजे टूट गया और वह दरवाजा समेत करीब बारह फुट नीचे आंगन में लगे पत्थरों पर सिर के बल गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

कुछ समय तक परिजनों ने सुम्मा का घरेलू उपचार किया लेकिन करीब दो घंटे बाद उनकी हालत खराब हो गई। इस पर परिजन उसे उपचार के लिए तालबेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। तालबेहट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे अमर सिंह ने बताया कि उसके पिता रोजाना अटारी पर जाते थे। रविवार को जब उसके पिता अटारी पर जा रहे थे तो सीढ़ियों के पत्थर हिलने से उन्होंने दरवाजे पकड़ लिए, जिससे दरवाजा टूट गया और वह जमीन पर गिर पड़े। मृतक के दो बेटा हैं और वह दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed