{"_id":"65df9b95bd0d0c6b47079e04","slug":"villager-dies-after-falling-from-canal-culvert-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-111061-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नहर की पुलिया से गिरने से ग्रामीण की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नहर की पुलिया से गिरने से ग्रामीण की गई जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नहर की पुलिया से गिरने से ग्रामीण घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम अडवाहा निवासी कमलेश (40) बुधवार सुबह पुलिया के नीचे गंभीर रूप से घायलावस्था में पड़ा मिला। शौचक्रिया के लिए निकले ग्रामीणों ने उसकी दशा देख जिला अस्पताल पहुंचाया, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गांव के लोगों ने बताया कि कमलेश करीब दस वर्ष से गांव में अकेला ही रहता था और मजदूरी करता था। मंगलवार को कमलेश गांव में एक शादी कार्यक्रम में गया था। रात को जब गांव के लोग निमंत्रण से लौट रहे थे तो कमलेश गांव के बाहर स्थित पुलिया पर शराब पी रहा था। लोगों ने जब उससे घर चलने की बात कही तो उसने कुछ देर में आने को कही। इसके बाद बुधवार सुबह वह पुलिया के नीचे घायल पड़ा मिला। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत के सही कारण का पता चलेगा। जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।