{"_id":"677ebf412069613a7e06449f","slug":"villager-dies-after-being-hit-while-getting-off-train-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-127251-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ट्रेन से उतरते समय चपेट में आने से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ट्रेन से उतरते समय चपेट में आने से ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मानसिक बीमारी का इलाज कराकर भाई के साथ लौट रहे ग्रामीण की स्टेशन पर उतरते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
मध्य प्रदेश अंतर्गत ग्राम देवरदा निवासी सरोज तिवारी (52) की मंगलवार रात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उनके पास मिले कागजातों के आधार पर शिनाख्त हुई और परिजन को जानकारी दी। मृतक के भाई विपिन तिवारी के मुताबिक सरोज तिवारी 7-8 वर्ष से मानसिक रूप से बीमार थे। उनका इलाज ग्वालियर में चल रहा था। कुछ दिन पूर्व वह अपने भाई सरोज का इलाज कराने ग्वालियर गए थे। मंगलवार रात झेलम एक्सप्रेस से लौट रहे थे।
ट्रेन ललितपुर स्टेशन पर रुकी तो वह उतर गया। जबकि, सरोज उतर पाता कि ट्रेन चल गई। ट्रेन जाखलौन स्टेशन पहुंची तो सरोज तिवारी उतरने लगा।
इस बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चार भाई-तीन बहन में तीसरे नंबर का था।ी