{"_id":"675a8b9edf104a6016015899","slug":"villager-died-under-suspicious-circumstances-dead-body-found-on-canal-bank-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-125580-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में ग्रामीण की मौत, नहर किनारे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में ग्रामीण की मौत, नहर किनारे मिला शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। संदिग्ध परिस्थिति में ग्रामीण की मौत हो गई। नहर किनारे उसका शव पड़ा मिला। वह घर से सामान लेने के लिए बाजार निकला था। परिजन ने मौत का कारण अज्ञात बताया है।
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम किसलवास निवासी प्रकाश (35) का शव बुधवार सुबह ग्राम मैलार के पास नहर किनारे पड़ा मिला। पुलिस मौके पर पहुंची। गांव वालों ने मृतक की पहचान कर परिजन को जानकारी दी तो वह मौके पर पहुंचे। मृतक के चाचा बलराम के मुताबिक मंगलवार शाम को प्रकाश कस्बा राजघाट में हाट बाजार के लिए निकला था। लेकिन, लौटकर नहीं आया। बुधवार सुबह ग्राम मैलार के पास नहर किनारे प्रकाश का शव पड़ा होने की जानकारी मिली। मृतक तीन भाई-तीन बहन में छोटा था। उसके तीन पुत्र हैं। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।