फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   villager died, illness

हालत बिगड़ने से ग्रामीण की मौत

Tue, 22 Jun 2021 12:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
villager died, illness
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
ललितपुर। कोतवाली तालबेहट अंतर्गत कस्बा तालबेहट निवासी राजेंद्र बबेले (50) पुत्र कन्हैयालाल बबेले रविवार की रात को खाना खाने के बाद घर में अपने कमरे में सोने चले गए। इसके बाद सुबह करीब छह बजे उठने पर उनकी हालत अचानक से बिगड़ गई और उन्हें सांस लेने में भी परेशानी होने लगी। जिस पर परिजन उन्हें उपचार के लिए तालबेहट अस्पताल ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिस पर परिजन उन्हें उपचार को जिला अस्पताल ले गए, जहां कुछ ही समय उपचार होने के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे राहुल बबेले ने बताया कि उनके चाचा तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनकी हालत किस वजह से बिगड़ी यह पता नहीं चल सका है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed