फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   vikas kamo ki janch

विकास कार्यों की जांची हकीकत

Mon, 07 May 2018 12:12 AM IST
amarujala
amarujala Updated Mon, 07 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
vikas kamo ki janch
lalitpur map, lalitpur news - फोटो : demo
रविवार को डीएम मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में अप्रैल महीने के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रभारी सीडीओ बलिराम वर्मा ने सभी विभागों की समीक्षा की।  
विज्ञापन


बैठक में स्वास्थ्य विभाग के जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. जेएस बक्शी ने बताया कि छह चिकित्सक बिना सूचना के लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। जिनमें से पांच की सेवा समाप्ति के लिए शासन को पत्र भेजा जा चुका है। तथा एक चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम ने छात्रवृत्ति के सत्यापन के निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिए। महिला हेल्पलाइन की समीक्षा में बताया गया कि अप्रैल महीने में 21 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनका समय से निस्तारण किया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के संबंध में बताया कि सात योजनाओं में से पांच का काम पूरा हो चुका है जबकि दो को 15 जून तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने बताया कि नगर में 5816 स्ट्रीट लाइट लगवाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसमें से 1386 स्ट्रीट लाइट एलईडी लाइटों को लगवाया जा चुका है। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के संबंध में बताया कि बरौनी से सिमरिया मार्ग गड्ढामुक्त न होेने के कारण जिलाधिकारी ने अपर मुख्य जिला पंचायत को शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही मंडी द्वारा निर्मित सड़कों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी/सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए उन्हें सप्ताह में तीन दिन जनपद में उपस्थित होकर कार्य करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गोविंद शरण, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, एलडीएम एसके श्रीवास्तव व जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे व जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेंद्र कुमार पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed