{"_id":"6147904e8ebc3e84885ad03b","slug":"video-viral-misbehaving-with-girls-taldehate-news-jhs204724070","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन
social media.jpg
- फोटो : social media.jpg
तालबेहट। कोतवाली के अंतर्गत ग्राम नाटा मजरा चक के प्लांटेशन के समीप एक छात्रा से अभद्रता का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने एसपी के निर्देश पर दो नामजदों समेत अज्ञात लोगों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में बाइक पर एक युवक के साथ जा रही छात्रा को रोका गया। मौके पर कुछ लोग छात्रा से अभद्रता करते हुए उसका दुपट्टा खींचते नजर आ रहे हैं। छात्रा अपने बचाव में उन लोगों से विनय भी कर रही है। वीडियो के वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक के निर्देश पर उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने कोतवाली में दो नामजद समेत अज्ञात पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया।
उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह के अनुसार वीडियो 16 सितंबर की सुबह आठ बजे के लगभग का है। जिसमें एक लड़का और लड़की बिना नंबर की बाइक से जंगल में जा रहे हैं। आठ दस लोग बाइक के पास आए और लड़की का दुपट्टा खींचकर उसकी निजता का हनन करने लगे। उन्हीं लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया। वीडियो में दिख रहे लोगों का सत्यापन करने के बाद नत्थू और राम सिंह निवासी नाटा मजरा चक सहित अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया गया।