फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Video of selling DAP at higher rate goes viral

Lalitpur News: अधिक रेट में डीएपी बेचने का वीडियो वायरल

Sat, 09 Aug 2025 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Video of selling DAP at higher rate goes viral
ललितपुर। कस्बा जाखलौन में डीएपी अधिक रेट में बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिला कृषि अधिकारी ने खाद की दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया है और जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में किसान, दुकानदार से डीएपी का रेट पूछता है तो दुकानदार एक डीएपी का रेट 1900 रुपये और दूसरी कंपनी की डीएपी का रेट 1700 रुपये बताता है। जबकि, डीएपी का सरकारी रेट 1300 रुपये है। यह वीडियो बृहस्पतिवार का बताया जा रहा है। शुक्रवार को इस वीडियो की जानकारी मिलने पर जिला कृषि अधिकारी ने खाद विक्रेता का लाइसेंस निरस्त कर दिया। अब किसान को बुलाकर उसके बयान लिए जाएंगे। दुकानदार के भी बयान लेकर उससे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जांच के बाद खाद विक्रेता के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---------
अधिक कीमत पर खाद बेचे जाने की जानकारी मिलने पर खाद विक्रेता का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। अब इस मामले की जांच की जाएगी।
-राजीव कुमार भारती, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed