फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Video of illegal train vendor goes viral, creates stir

Lalitpur News: ट्रेन में अवैध वेंडर का वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

Sun, 08 Mar 2026 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Video of illegal train vendor goes viral, creates stir
आरपीएफ, जीआरपी को पैसा देने की बात कहता दिखाई दे रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ललितपुर से झांसी और ललितपुर से बीना के बीच ट्रेनों में अवैध वेंडर चल रहे हैं, जो यात्रियों की सेहत से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। ललितपुर के पास एक ट्रेन में अवैध वैंडर का आरपीएफ और जीआरपी को पैसे देने की बात कहने का एक वीडियो वायरल होने से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। (हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है।) आरपीएफ ने तत्काल वायरल वीडियो मामले में जांच कराई और अवैध वेंडर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ट्रेनों और स्टेशन पर कई विक्रेता अवैध तरीके से दूषित भोजन बेच रहे हैं। स्टेशन के अंदर और बाहर वेंडरों का जाल फैला हुआ है। इन पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी जिन लोगों पर है, उनकी ड्यूटी के दाैरान ही ट्रेनों में अवैध वेंडर धड़ल्ले से खाने पीने का सामान, अनधिकृत पानी की बोतल व अन्य सामान भी बेचते हैं। शनिवार को किसी ट्रेन में अवैध वेंडर सामान बेच रहा था, उसका किसी ने वीडियो बना लिया। इसमें वह अवैध वेंडिंग करते हुए अपने ठेकेदार के माध्यम से कार्य करने और आरपीएफ व जीआरपी को पैसा देने की बात कहता हुआ दिखाई दे रहा है। यह मामला रेल अधिकारियों और आरपीएफ तक पहुंचा तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आलाधिकारियों के निर्देश पर तत्काल मामले में जांच शुरू की गई और जांच के दौरान वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान शहर के मोहल्ला नेहरूनगर निवासी रवि यादव (30) के रूप में की गई। पूछताछ में लोगों ने बताया कि वह नशे का आदी है और कभी-कभी ट्रेनों में चढ़कर छिपकर खाद्य सामग्री बेचता है। बताया गया कि उक्त मामले में आरपीएफ पोस्ट बीना से प्राप्त सूचना के अनुसार उक्त व्यक्ति को बीना में पकड़ लिया गया है और उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरपीएफ ने बताया कि पूछताछ में उसने आरपीएफ व जीआरपी को किसी भी प्रकार की मंथली व पैसा देने की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सवा दो महीने में अब तक हुई 135 अवैध वेंडरों पर कार्रवाई
आरपीएफ की ओर से अवैध वेंडरों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत आरपीएफ ने इस वर्ष सवा दो माह में अब तक रेलवे एक्ट की धारा 144 के तहत अवैध वेंडरों पर 135 मामलों में कार्रवाई की है।


अवैध वेंडर ने वीडियो में कहा - आरपीएफ को ठेकेदार देता है मंथली
ललितपुर से झांसी जा रही एक ट्रेन में अवैध तरीके से समोसे बेचने वाला का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह एक व्यक्ति द्वारा पूछने पर बताता है कि उसके पास आई कार्ड नहीं है। वह ललितपुर से बीना तक चलता है और रोज चलता है। वह समोसे बेचता है। व्यक्ति के पूछने पर उसने बताया कि ठेकेदार के माध्यम से आरपीएफ को मंथली जाती है। उसने बताया कि ठेकेदार के अंतर्गत बीस लड़के चलते हैं। उसने वीडियो में बता रहा है कि जीआरपी व आरपीएफ थाने में मंथली जाती है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करता है।




अवैध वेंडरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध वैंडर का आरपीएफ व जीआरपी को पैसे देने की बात कहने को जो वीडियो प्राप्त हुआ है, उसमें अवैध तरीके से सामान बेचने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में उसने पैसे देने की बात से इंकार किया है। अवैध वैंडरों के खिलाफ अभियान चलाकर झांसी में भी ट्रेनों से छह अवैध वैंडरों को पकड़कर कार्रवाई की गई है। रेल यात्रियों से अपील है कि वे केवल अधिकृत वैंडरों से ही खाद्य सामग्री खरीदें। - मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed