फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   victory bjp

ललितपुर और महरौनी में खिला कमल

Sun, 12 Mar 2017 12:10 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sun, 12 Mar 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
victory bjp
बीजेपी - फोटो : demo pic
वर्षों बाद जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर कमल खिला। ललितपुर सीट पर भाजपा के रामरतन कुशवाहा ने सपा की ज्योति सिंह लोधी को 68,255 और महरौनी सीट पर भाजपा के मनोहर लाल पंथ ने बसपा के फेरनलाल लाल को 99,564 मतों से परास्त किया। मनोहर लाल पंथ की जीत जिले के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। पिछले दो विधानसभा चुनावों में जिले की दोनों सीटें बसपा के पास थीं।
विज्ञापन



ललितपुर विधानसभा सीट पर पहले मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा था। लेकिन, परिणाम एकतरफा ही रहा। पहले राउंड से ही भाजपा के उम्मीदवार रामरतन कुशवाहा ने बढ़त बना ली थी। पहले राउंड में रामरतन कुशवाहा को 5767 मत, सपा उम्मीदवार ज्योति सिंह को 4474 मत व बसपा उम्मीदवार संतोष कुशवाहा 2986 वोट मिले। इसके बाद भाजपा उम्मीदवार लगातार लीड बनाए रहे। सपा की ज्योति सिंह ने भाजपा के आसपास तक पहुंचने की कोशिश की। लेकिन, वोटों के अंतर को कम नहीं हो सका। भाजपा को 1,56,942, सपा को 88,687, बसपा को 55,549, भाकपा के उम्मीदवार पर्वतलाल अहिरवार को 3479, बहुजन मुक्ति पार्टी के ओमप्रकाश को 1186, राष्ट्रीय किसान मजदूूर पार्टी के क्रांति को 947, जन अधिकार मंच के उम्मीदवार राजेंद्र कुमार कुशवाहा को 711, कमलेश कुमार को 1027, गनेशराम रजक को 1556, प्रदीप कुमार गुप्ता को 1602, सचेंद्र को 1305 वोट मिले, जबकि 4859 लोगों ने नोटा को चुना।
विज्ञापन



महरौनी विधानसभा सीट पर तेरह उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे थे। इनमें मुख्य मुकाबला भाजपा और बसपा के बीच दिख रहा था। भाजपा उम्मीदवार मनोहरलाल पंथ ने पहले चक्र से बसपा उम्मीदवार फेरनलाल अहिरवार से 5172 मतों की लीड हासिल की। इसके बाद अंतर बढ़ता चला गया। भाजपा के मनोहरलाल को 1,59,291, बसपा उम्मीदवार फेरनलाल अहिरवार को 59,727, कांग्रेस के बृजलाल खाबरी को 43,171, साइकिल चुनाव चिह्न से लड़ रहे रमेश खटीक को 27031, भाकपा के आराधना को 4603, राष्ट्रीय सर्वजन पार्टी के दशरथ को 1217, जन अधिकार पार्टी के राकेश कुमार को 738, कन्हैया को 741, जितेंद्र को 786, प्रीतमलाल को 1057, मनोज कुमार 1492, अपना दल के रामलाल को 1868, सुखदयाल को 1939 वोट मिले। 4092 लोगों ने नोट चुना। भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल पंथ ने बसपा के फेरनलाल अहिरवार को 99,564 मतों के बड़े अंतर हराया। यह जिले के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed