फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   VB-Ji Ram-Ji Yojana implemented, now 125 days employment will be guaranteed

Lalitpur News: वीबी-जी राम-जी योजना लागू, अब 125 दिन रोजगार की मिलेगी गारंटी

Fri, 03 Jul 2026 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
VB-Ji Ram-Ji Yojana implemented, now 125 days employment will be guaranteed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में वीबी-जी राम-जी योजना के तहत ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की शुरुआत बृहस्पतिवार से हो गई। जिले में एक साथ 258 विकास कार्य शुरू कराए गए। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को योजना की जानकारी दी गई और इसके लाभों से अवगत कराया गया।
जनपद की 415 ग्राम पंचायतों में करीब 1.96 लाख जॉब कार्ड हैं, जिनमें लगभग 1.19 लाख सक्रिय हैं। शासन ने मनरेगा में सुधार करते हुए वीबी-जी राम-जी योजना लागू की है। इसके तहत जॉब कार्ड धारकों को अब 100 दिनों के स्थान पर 125 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी। साथ ही मजदूरी का भुगतान सात दिन के भीतर किए जाने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

योजना के शुभारंभ पर जिले के विभिन्न ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में निर्धारित 158 कार्यों के सापेक्ष 258 कार्य शुरू कराए गए। मस्टर रोल जारी कर पौधारोपण के लिए गड्ढों की खुदाई, पौधारोपण, नाला गहरीकरण और चकरोड निर्माण जैसे कार्य प्रारंभ कराए गए। ब्लॉक जखौरा के ग्राम गनगौरा में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने मियावाकी प्लांटेशन साइट पर पौधारोपण कर योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने ग्रामीणों को योजना के उद्देश्य और लाभों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त श्रम एवं रोजगार रमेश कुमार यादव ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत जॉब कार्ड धारकों को 125 दिन तक रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए खेती-किसानी के प्रमुख समय में 60 दिनों तक कार्य बंद रखने का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने योजना की अन्य विशेषताओं की भी जानकारी दी। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी उमेश चंद्र झा, ग्राम प्रधान गनगौरा जगदीश लोधी, ग्राम प्रधान सिलगन पूरन सिंह, ग्राम सचिव अजय प्रताप सिंह सहित विजय सिंह लोधी और राजवीर सिंह लोधी मौजूद रहे।

इसी प्रकार ब्लॉक तालबेहट की ग्राम पंचायत बिजरौठा तथा ब्लॉक बिरधा की ग्राम पंचायत रमेशरा और खितवांस में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ सिंह ने इन कार्यक्रमों का शुभारंभ कर ग्रामीणों को योजना की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed