फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   VB G Ramji: Sports grounds to be constructed in 282 Gram Panchayats of the district.

वीबी जी रामजी : जिले की 282 ग्राम पंचायतों में बनेंगे खेल मैदान

Tue, 04 Aug 2026 02:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
VB G Ramji: Sports grounds to be constructed in 282 Gram Panchayats of the district.
ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेगा खेल मंच, इस वर्ष सौ खेल मैदान बनाने का लक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्रामीण इलाकों में बच्चों को अब सड़कों या ऊबड़-खाबड़ खेतों में खेलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब तक 133 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान थे, लेकिन अब जनपद की शेष बची 282 ग्राम पंचायतों में वीबी जी रामजी के तहत खेल मैदान बनाए जाएंगे। इस वित्तीय वर्ष में करीब 100 खेल मैदान बनाकर तैयार करने की तैयारी विभाग ने शुरू की है।
जनपद में 415 ग्राम पंचायतें हैं। मनरेगा अब वीबीजी रामजी हो गया है। इसके तहत जिले में 1.96 लाख जॉब कार्ड हैं। जिसमें करीब 1.19 लाख सक्रिय जॉब कार्ड हैं। अब वीबी जी राम जी के तहत जिले के गांव क्षेत्र के खिलाड़ियों को मंच देने का काम किया जाएगा। पूर्व में मनरेगा के तहत जिले में 133 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनाए गए थे। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश के निर्देश पर अब वीबी जी राम जी के तहत शेष बची 282 ग्राम पंचायतों में अब खेल मैदान निर्मित कराए जाएंगे। यह खेल मैदान एक एकड़ की भूमि पर भी बनाए जा सके। खेल मैदान के लिए चिह्नित की गई जमीन को वीबी जी रामजी के तहत समतल कराया जाएगा। ग्राम समाज की उबड़-खाबड़ जमीन को समतल हरा भरा कर खेल का मैदान बनाया जाएगा। मैदान बन जाने के बाद ग्रामीण इलाकों में बच्चों को सड़कों या खेतों में खेलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मैदानों के रखरखाव की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होगी।
विज्ञापन

---------
पूर्व में 133 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनाए जा चुके हैं। अब डीएम के निर्देश पर शेष बची सभी ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनाए जाएंगे। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। इसमें राजस्व विभाग लगे हुए है। इस साल करीब 100 खेल मैदान तैयार करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश कुमार यादव, उपायुक्त श्रम रोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed