फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   varni jayanti

धूमधाम से मनाई गई वर्णी जयंती

Fri, 02 Oct 2015 02:08 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Fri, 02 Oct 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
varni jayanti
ललितपुर (ब्यूरो)। श्री वर्णी जैन इंटर कालेज में वर्णी जयंती समारोह
विज्ञापन
पूर्वक मनाई गई। इस दौरान अनेक शिक्षाप्रद कार्यक्रम हुए। देवेंद्र राय ग्रुप की ओर से प्रस्तुत नाटक वर्णी जी की पाठशाला व अनपढ़ पाठशाला खूब सराही गई।


बृहस्पतिवार को वर्णी कालेज में आयोजित सुरक्षा जीवन की नाटक में ट्रैफिक नियमों का पालन करने पर जोर दिया गया। कलाकार देवेंद्र राय ने नाटक के माध्यम से ट्रैफिक नियमों की अनदेखी से होने वाली दुर्घटनाओं पर फोकस किया। वहीं, विद्यालय के छात्रों ने वर्णी वंदना, सुधासागर इंटर कालेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। श्वेता राजा, सानिया सहित अनेक छात्राओं ने कहते हैं हमको इंडिया वाले, जीते लकड़ी मरते लकड़ी, अजब तमाशा, आजा मेरी गली, नंद का लाला बिगड़ गयो, मोरनी बागों में बोले आधी रातमा, दिल का क्या रहे साहिब, चीटियां कलाइयां वे, म्यूजिक बजेगा लव तो राधा नाचेगी, आज तू है पानी पानी, आखियों से गोली मारे, मुकुट सिर मोर का, मुखड़ा चांद टुकड़ा आदि गानों पर डांस किया। लोकसागर सोसायटी के राजेंद्र सिंह व खिलान सिंह के निर्देशन में कलाकारों ने म्यूजिकल कार्यक्रम प्रस्तुत किया।



इससे पहले मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने वर्णी चौराहे पर वर्णी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं, कालेज में एनसीसी के छात्रों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव, अक्षय टड़ैया, प्रधानाचार्य अजब सिंह सहित कालेज के शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed