फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Varanasi team victorious in state level senior women Kho-Kho competition

Lalitpur News: राज्य स्तरीय सीनियर महिला खो-खो प्रतियोगिता में वाराणसी की टीम विजयी

Thu, 14 Mar 2024 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Varanasi team victorious in state level senior women Kho-Kho competition
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। उप्र खेल निदेशालय के तत्वावधान में स्टेडियम में चल रही खो-खो प्रतियोगिता में बुधवार को फाइनल में गोरखपुर की टीम को एक अंक से हराकर वाराणसी की टीम विजेता घोषित की गई। विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
प्रदेश के 11 मंडलों से आई टीमों में बुधवार सुबह आठ बजे से सेमी फाइनल मुकाबले शुरू हुए। वाराणसी व गोरखपुर की टीम फाइनल में पहुंची। अपराह्न तीन बजे से फाइनल मुकाबला के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष पाली मनीष तिवारी, एसडीएम सान्या व जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल व जिला क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर व टॉस उछालकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

वाराणसी के खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबले में गोरखपुर की टीम को एक रन से पराजित कर दिया। नगर पंचायत चेयरमैन मनीष तिवारी ने कहा कि बेटियां आज सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। जनपद का सौभाग्य है कि यहां राज्य स्तर की खो-खो प्रतियोगिता आयोजित हुई। उन्होंने विजेता टीम को 13 हजार व उप विजेता टीम को 6500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया। टूर्नामेंट की बेस्ट अटैकर ऊषा कुमारी लखनऊ, बेस्ट डिफेंडर साधना वाराणसी और टूर्नामेंट ऑफ दी प्लेयर खुशबू पांडेय ’बटलर’ गोरखपुर को मनमोहन जड़िया सचिव जिला बैडमिंटन संघ के सौजन्य से ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में प्रकाश मिश्रा, अजीत सिंह यादव, अभय सिंह, अनुराग यादव, अवनीश कुमार, गौरव चतुर्वेदी, विनय सिंह, माही भारती व अंकित चौरसिया रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका प्रीती परोंचे व शिक्षक सुशील रावत ने किया। इस दौरान दिव्या रिछारिया, जितेंद्र विक्रम वेद, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष देवेंद्र चतुर्वेदी, सभासद राजेंद्र राजू दुबे, लक्ष्मण, मनोज कुशवाहा, अशोक आदि मौजूद रहे।

-----------विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ी
वाराणसी मंडल की विजेता टीम में कविता पटेल, शिवानी पाल, साधना पटेल, सुमन पटेल, कोमल, खुशबू, राधा पटेल, संध्या कुमारी, पायल पटेल, खुशबू पटेल, विजय लक्ष्मी, सपना व टीम मैनेजर सुभाष सिंह रहे। वहीं गोरखपुर मंडल की उप विजेता टीम में अनुराधा निषाद, रेनू निषाद, प्रीति निषाद, जूली मौर्या, संगम चौहान, खुशबू पांडेय, खुशबू गुप्ता, आंचल गुप्ता, संजना गुप्ता, सोनाली यादव, गरिमा गुप्ता व टीम मैनेजर स्मृति मिश्रा रहीं।

-----------फोटो-37, खुशबू पांडेय
खो-खो की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल से आई खुशबू पांडेय को टूर्नामेंट ऑफ दी प्लेयर चुना गया। उसने बताया कि देवरिया के पं. दीनदयाल उपाध्याय डिग्री कॉलेज में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा है। पढ़ाई के अलावा खो-खो में बंगलौर, महाराष्ट्र, जयपुर सहित कई प्रदेशों में खेल चुकी हैं।
-------
फोटो-38,ऊषा सिंह
खो-खो प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल की बेस्ट अटैकर चुनी गईं ऊषा सिंह ने बताया कि वह धनपाल इंटर कॉलेज सोरा गंगागंज जनपद रायबरेली में कक्षा नौ की छात्रा हैं। उसका सपना राष्ट्रीय स्तर पर खेलकर प्रदेश का नाम रोशन करना है।


----फोटो-39,साधना पटेल
खो-खो में वाराणसी मंडल से बेस्ट डिफेंडर चुनी गई साधना पटेल ने बताया कि वह वाराणसी स्थित पुरुषोत्तम जायसवाल इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है। वह वर्ष 2016 से खो-खो प्रतियोगिताओं में भाग ले रही है। राज्य स्तर पर खेलने का मौका मिला। अब राष्ट्रीय स्तर पर खेलने की तमन्ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed