फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   vaccination incomplete, only 31 percent target achieved

लक्ष्य के सापेक्ष 31 फीसदी लोगो का हो सका टीकाकरण

Tue, 10 Aug 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
vaccination incomplete, only 31 percent target achieved
corona veksin.jpg - फोटो : corona veksin.jpg
ललितपुर। कोरोना संक्रमण से बचाव में वैक्सीन को कारगर बताया जा रहा है, लेकिन पांच माह बाद भी टीकाकरण का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है। जनपद में 821445 लोगों को टीकाकरण किया जाना था, जिसमें महज 256709 लाभार्थियों का ही टीकाकरण किया गया है, जो 31 फीसदी डोज लग पाए हैं।
विज्ञापन

विशेषज्ञ सितंबर-अक्तूबर में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर आने की संभावना जता रहे हैं। इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तमाम तैयारियां की जा रही है। इनमें बच्चों को संक्रमित के दौरान उपचार देने के लिए पीकू वार्ड, कोविड अस्पताल, ऑक्सीजन प्लांट आदि स्थापित किए जा रहे हैं। इसके अलावा भी संक्रमण से बचाव में कारगर वैक्सीनेशन को भी अधिक महत्वपूर्ण बताया जा रहा है
विज्ञापन

लेकिन कोविड वैक्सीन के टीका का लक्ष्य अधूरा होने से तैयारियां फीकी पड़ रही हैं। यहां पर जनवरी माह से टीकाकरण शुरू हो गया है। जिसमें पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मी व फरवरी माह से दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्करों को टीकाकरण किया गया। जिसके बाद 265125 वृद्धजनों को टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया। जिन्हें मार्च माह से टीकाकरण शुरू किया गया। पांच माह बीतने के बाद विभाग लक्ष्य पूरा करना तो दूर 50 फीसदी लक्ष्य नहीं पा सका है। अब भी 456991 लोग टीकाकरण से वंचित बने हुए हैं। वृद्धजनों का महज 44 फीसदी टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे भी खराब युवाओं के टीकाकरण की स्थिति बनी हुई है। विभाग को 556320 युवाओं के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया था। जिसके सापेक्ष मात्र 137575 युवा लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज लग सकी और 418745 लोग टीकाकरण से वंचित हैं। तय लक्ष्य के सापेक्ष 44 प्रतिशत ही वैक्सीनेशन किया गया है।

---
स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण लगातार किया जा रहा है। सीमित डोज मिलने से कम लोगों को डोज लग पा रहे हैं। अधिक डोज मिलने पर टीकाकरण ज्यादा लोगों को टीका लगाए जाएंगे।
- डॉ. हुसैन खान, नोडल अधिकारी कोविड टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed