{"_id":"6b09973261926a49880206d4","slug":"video-poor-state-of-healthcare-services-at-the-chc-patients-forced-to-wait-for-medicines-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं, मरीजों को दवा के लिए करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सीएचसी में बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं, मरीजों को दवा के लिए करना पड़ा इंतजार
नीरज नरवरिया
Updated Fri, 27 Nov 2026 08:35 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी। तहसील मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बदहाल है। यहां चिकित्सक ही नहीं, कर्मचारी भी समय से नहीं पहुंच रहे हैं। शुक्रवार सुबह 10:40 बजे तक पांच चिकित्सकों के सापेक्ष केवल एक चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार ही ओपीडी में मरीजों का उपचार करते मिले। महिला चिकित्सक की ओपीडी बंद थी। पैथोलॉजी और एक्स-रे कक्ष के दरवाजे भी नहीं खुले थे। वहीं, दवा वितरण काउंटर बंद होने से मरीजों को दवा के लिए इंतजार करना पड़ा।
संवाद न्यूज एजेंसी ने शुक्रवार सुबह 10:40 बजे सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान ओपीडी में केवल एक चिकित्सक मरीजों को देख रहे थे। पैथोलॉजी में कर्मचारी मौजूद नहीं थे और कक्ष का गेट तक नहीं खुला था। एक्स-रे कक्ष भी बंद मिला। सबसे ज्यादा परेशानी दवा वितरण काउंटर बंद होने से मरीजों को हुई। चिकित्सक से परामर्श लेने के बाद भी मरीजों को दवाएं नहीं मिल सकीं। वे काउंटर खुलने के इंतजार में बैठे रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।