{"_id":"6111869f8ebc3e737f4add54","slug":"vaccination-centre-rain-save-lalitpur-news-jhs201566767","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण केंद्रों पर बारिश के बचाव के इंतजाम करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण केंद्रों पर बारिश के बचाव के इंतजाम करें
विज्ञापन
कोर कमेटी की बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते डीएम अन्नावि दिनेश कुमार।
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें कोविड परिणामों एवं वैक्सीनेशन को लेकर समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि टीकाकरण केंद्रों पर बारिश के बचाव के इंतजाम करें।
बैठक में बताया कि चौबीस घंटे में कोई पॉजिटिव मरीज नहीं पाया गया। वर्तमान में जनपद में 03 एक्टिव केस है। जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि टीकाकरण केंद्रों पर बारिस से बचाव के इंतजाम किए जाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग सके। उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा से मृत लोगों के परिजनों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसलिए जिन लोगों की मृत्यु सांप के डसने से होती है, उनकी रिपोर्ट में पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक कारण स्पष्ट करें कि मृत्यु का कारण क्या है, जिससे मृत व्यक्ति के परिजनों को दैवीय आपदा का लाभ प्राप्त करने में कोई बाधा न हो। इसमें कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विद्युत आपूर्ति की समीक्षा में अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि बारिश के मौसम को देखते हुए जर्जर तारों की मरम्मत कराएं, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। पेयजल आपूर्ति की समीक्षा में निर्देश दिए कि पेयजल संबंधी शिकायतों पर ततपरता से कार्रवाई करें। उन्होंने नगर पालिका एवं पंचायत राज विभाग को निर्देश दिए कि गली-मोहल्लों में ब्लीचिंग/कीटाणु नाशक का छिड़काव व सैनिटाइजेशन कराते रहें। स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, साथ ही किसी भी स्थान पर जलभराव न होने दें। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही ना की जाए।
विज्ञापन
बैठक में सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, एडीएम अनिल कुमार मिश्र, एडीएम न्यायिक रजनीश राय, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी, सीएमओ डा. जीपी शुक्ला, सीएमएस (पुरुष) डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सीएमएस (महिला) डॉ. हरेंद्र सिंह चौहान, जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉक्टर जेएस बक्शी, डीसी मनरेगा रविंद्रवीर यादव, ईओ नपा निहालचंद्र, डीडी कृषि संतोष कुमार सविता, डीपीआरओ नवीन मिश्रा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हुसैन खान, जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. जेएस बक्शी, डॉ. राजेश भारती उपस्थित रहे।