{"_id":"621fcc815c637d15d6260e53","slug":"utkarsh-reached-budapest-hungary-waiting-for-flight-will-come-to-india-today-lalitpur-news-jhs2159989121","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगरी के बुडापोस्ट पहुंचे उत्कर्ष, फ्लाइट का इंतजार, आज भारत आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगरी के बुडापोस्ट पहुंचे उत्कर्ष, फ्लाइट का इंतजार, आज भारत आएंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। यूक्रेन में फंसे जिले के उत्कर्ष चौबे हंगरी बॉर्डर से बुडापोस्ट पहुंच गए हैं। यहां से बुधवार रात तक उन्हें फ्लाइट मिलने की संभावना है। जिसके बाद वह भारत की राजधानी दिल्ली पहुंचकर ललितपुर वापस आएंगे।
रूस के हमले से यूक्रेन के बिगड़े हालात पर ललितपुर के भाजपा नेता के बेटे उत्कर्ष चौबे ने 26 फरवरी की फ्लाइट में बुकिंग कराई थी। लेकिन कीव एयरपोर्ट रूसी हमले में तबाह होने के बाद फ्लाइट रद्द हो गई थी। जिसके चलते उत्कर्ष भी यूक्रेन में सैकड़ों छात्रों के साथ फंस गए। हालांकि भारत सरकार द्वारा छात्रों को भारत लाने की कवायद लगातार चलती रही, जिसके चलते भारत सरकार के प्रयास से यूक्रेन में फंसे छात्रों के लिए तीन बसों का इंतजाम किया गया। इसमें ललितपुर के उत्कर्ष यूक्रेन के किरवोग्राद से हंगरी के लिए बीते 28 फरवरी की दोपहर करीब 12.45 बजे रवाना हुए। लेकिन हंगरी बॉर्डर पहुंचने से पहले ही करीब दो सौ किलोमीटर पहले ही उसकी बस मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे बर्फबारी के बीच सड़क पर खराब हो गई, जिससे सभी छात्र बेहद डर गए। हालांकि चार घंटे बाद उसकी बस दोपहर करीब एक बजे यूूक्रेन के सैनिकों की मदद से ठीक हो सकी, जिसके बाद बस को आगे रवाना किया गया और उनकी बस मंगलवार रात करीब 1.45 बजे हंगरी पहुंच गई। जहां से छात्रों को हंगरी की राजधानी बुडापोस्ट तक पहुंचाया गया, जहां से उनकी फ्लाइट भारत के लिए उपलब्ध है। उत्कर्ष के पिता डा.दीपक चौबे ने बताया कि उनका बेटा बुडापोस्ट पर पहुंच गया है, जहां से उसकी फ्लाइट भारत के लिए है और उसका रजिस्ट्रेशन भी फ्लाइट के लिए हो चुका है। वहीं आपदा राहत प्रभारी आरती ने बताया कि उनका विभाग लगातार उत्कर्ष के संपर्क में है और बुधवार रात तक भारत के लिए फ्लाइट मिलने की उम्मीद है। जो बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंच जाएगा और उसके बाद ललितपुर अपने परिवार के पास पहुंचेगा। परिवार के साथ ही जिलेवासियों को भी उत्कर्ष के आने का इंतजार है।
हंगरी बॉर्डर पहुंचने में 17 की जगह लगे 25 घंटे
यूक्रेन के किरवाग्राद से हंगरी बॉर्डर तक बस को पहुुंचने में 17 घंटे का समय लगता है, लेकिन हंगरी से दो सौ किलोमीटर पहले ही उसकी बस खराब हो गई और उस स्थान पर बर्फबारी भी हो रही थी। ऐसे में बस को ठीक होने और मौसम के खराब के चलते उसकी बस 25 घंटे में हंगरी बॉर्डर पहुंच सकी। उत्कर्ष ने प्रशासनिक अधिकारियों को बताया कि बस खराब होने से बस में मौजूद उसके साथ ही अन्य सभी छात्र सहम गए थे और डर गए थे, लेकिन हंगरी पहुंचकर वह सभी काफी प्रसन्न हो गए और भगवान का याद किया।
विज्ञापन
बेटे की सलामती के लिए महाशिवरात्रि पर किया व्रत, पूजा अर्चना
भाजपा नेता डॉ.दीपक चौबे ने यूक्रेन से बेटे के सकुशल लौटने के लिए महाशिवरात्रि में व्रत रहते हुए अभिषेक पूजन किया और रात्रि जागरण कर पूजा अर्चना की।
उत्कर्ष यूक्रेन से हंगरी के बुडापोस्ट सकुशल पहुंच चुका है, अब फ्लाइट मिलने का इंतजार है। फ्लाइट मिलते ही वह भारत के लिए रवाना हो जाएगा। वह बृहस्पतिवार को भारत लौट सकता है।
-गुलशन कुमार, अपर जिलाधिकारी।