Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Composite Upper Primary School, Madawara, team secures top spot in Kabaddi

कबड्डी में कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मड़ावरा की टीम अव्वल

Fri, 13 Nov 2026 10:48 PM IST
Neeraj Narvariya नीरज नरवरिया
Updated Fri, 13 Nov 2026 10:48 PM IST
Composite Upper Primary School, Madawara, team secures top spot in Kabaddi
अमर उजाला ब्यूरो ललितपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। संकुल और ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताओं के बाद हुई इस प्रतियोगिता में बच्चों ने दौड़, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, योग और सांस्कृतिक स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। कबड्डी में कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मड़ावरा की टीम अव्वलप्रतियोगिता में विजेता बने बच्चों ने अब मंडल और प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प जताया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद दैनिक जीवन के लिए बहुत आवश्यक हैं। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने कहा कि खेल तनाव और चिंता से मुक्ति प्रदान करते हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में बीईओ जखौरा भुवनेंदु अरजरिया, मड़ावरा के नरेश रावत, बिरधा के गौरव शुक्ला, तालबेहट के समर सिंह, बार की शैलजा व्यास और महरौनी की नीतू वर्मा शामिल रहीं। इस मौके पर उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन, जिला मंत्री शकुंतला कुशवाहा, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी, मो. मुनीर, एससीएसटी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी, महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष आरती कुशवाहा, यूटा के जिलाध्यक्ष अनिल राठौर, ऋण समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन, जिला व्यायाम शिक्षक धर्मेंद्र जैन, ब्लॉक बार व्यायाम शिक्षक पूर्णेंद्र सिंह, एआरपी जखौरा इंदर सिंह पटेल, अखिलेश गोस्वामी और शिक्षिका अभिलाषा चौधरी मौजूद रहीं। दौड़ प्रतियोगिताओं में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में बालमुकुंद, रुद्र और कृष्णा ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर में बालमुकुंद, दीपेश और अंकित, 200 मीटर में अनिल पाल, शिवाजी यादव और रुद्र तथा 400 मीटर दौड़ में अनिल पाल, गोपाल और शिवाजी यादव पहले तीन स्थानों पर रहे। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में एलन, भावना और छाया, 100 मीटर में परी राजा, अनु राजा और भावना, 200 मीटर में खुशबू, अनुष्का और छाया तथा 400 मीटर में प्रमिता, सोनाली और अनुष्का सिंह ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर के बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सौरभ, बादल और रोहित, 200 मीटर में सौरभ, आयश और दीपक, 400 मीटर में अजय, राजेंद्र और अनीस तथा 600 मीटर में आनंद, देशराज और महिपाल ने स्थान प्राप्त किए। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अंजली, पूजा और सावित्री, 200 मीटर में अंजली, दीक्षा और संजना, 400 मीटर में शिवानी, अंजली और आरती तथा 600 मीटर में सावित्री, संध्या और नेहा क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। टीम स्पर्धाओं में भी विद्यालयों का रहा दबदबा जूनियर स्तर की बालक वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय पड़वा, महरौनी की टीम विजेता और उच्च प्राथमिक विद्यालय झरावटा, मड़ावरा की टीम उपविजेता रही। एकांकी में उच्च प्राथमिक विद्यालय सतौरा, बिरधा की टीम विजेता बनी। बालिका वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय झरावटा की टीम विजेता और कंपोजिट विद्यालय मड़ावरा रोड, महरौनी की टीम उपविजेता रही। समूह गान में कंपोजिट विद्यालय ऐरा विजेता और कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुढ़ा, महरौनी उपविजेता रहा। लोकनृत्य में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुढ़ा, महरौनी विजेता और कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय ऐरा, बिरधा उपविजेता रहा। योग में उच्च प्राथमिक विद्यालय सिमरधा, बिरधा विजेता और उच्च प्राथमिक विद्यालय मऊ, तालबेहट उपविजेता रहा। प्राथमिक स्तर की कबड्डी में कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मड़ावरा की टीम विजेता और कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर, तालबेहट की टीम उपविजेता रही। जूनियर स्तर की बालिका वर्ग खो-खो में उच्च प्राथमिक विद्यालय वीर, ब्लॉक बार की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

देलवारा में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

30 Oct 2026

संघर्ष और मेहनत के दम पर खिलाड़ियों ने जीते पदक, साझा किए सफलता के अनुभव

24 Oct 2026

हरियाणा बना राष्ट्रीय हॉकी चैंपियन, फाइनल में मध्य प्रदेश को 2-1 से हराया

21 Oct 2026

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सेमीफाइनल में पहुंचे

19 Oct 2026

पुलिस लाइन में मलखंभ प्रतियोगिता शुरू, नौ जिलों की टीमें दिखा रहीं दमखम

16 Oct 2026
विज्ञापन

सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप दादरा एवं नगर हवेली ने तेलंगाना को 2-0 से हराया

14 Oct 2026

झांसी में मेजर ध्यानचंद के नाम पर होगा राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट

11 Oct 2026
विज्ञापन

16वीं सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप: हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बीच रोमांचक मुकाबला

10 Oct 2026

श्रेयस अय्यर ने लगाया शतक और फिर आईसीसी ने दे दिया ईनाम

07 Oct 2026

नेशनल बैडमिंटन गेम्स 2026 में प्रोमेथियस को हराकर फाउंटेनहेड ओवरऑल चैंपियन बना

06 Oct 2026

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा रन चेज: शाई होप ने मचाई तबाही

04 Oct 2026

भारत ने क्रिकेट में भी जीता गोल्ड, एशियन गेम्स में पाकिस्तान को चटा दी धूल

03 Oct 2026

लखीमपुर खीरी: कुलपति को ज्ञापन देने के लिए कॉलेज गेट पर एबीवीपी का प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी

03 Oct 2026

लखीमपुर खीरी: पांच हजार रुपये में 24 घंटे की ड्यूटी, कैसे चलेगा घर, पंप ऑपरेटरों ने किया प्रदर्शन

03 Oct 2026

मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आगाज

01 Oct 2026

पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर भारतीय महिला टीम ने लगाई एशिया कप में जीत की हैट्रिक

06 Sep 2026

फिल्म अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने मां पीतांबरा के दरबार में टेका माथा

03 Sep 2026

राष्ट्रीय खेल दिवस पर झांसी में होगा ओलंपियन व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान

29 Aug 2026

अमर उजाला संवाद : गांवों में छिपी खेल प्रतिभाओं को अवसर की दरकार

26 Aug 2026

दो हजार किमी की पदयात्रा पर निकले शिवम गुप्ता बांसी पहुंचे, टौरिया मंदिर में किया कदंब का पौधारोपण

25 Aug 2026

FIFA World Cup 2026 Final: स्पेन ने 16 साल बाद जीता फीफा विश्वकप अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

20 Jul 2026

Prayagraj: राज्य स्तरीय वेटरन बैटमिंटन प्रतियोगिता, 200 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

13 Jun 2026

Video: सरगुजा ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल हुए बाइचुंग भूटिया

23 Mar 2026

U19 World Cup Final: भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 विश्वकप,भारतीय शेरों ने चटाई अंग्रेजों को धूल

07 Feb 2026

ICC T20 World Cup 2026: भारत के साथ मैच का PAK ने किया बहिष्कार, भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद!

02 Feb 2026

लखीमपुर खीरी में खेल महोत्सव का आगाज, नौ दिन तक होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

15 Dec 2025

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने जीता वर्ल्ड कप, हरमनप्रीत के घर पर बधाई देने जुटी लोगों की भीड़

04 Nov 2025

Moradabad: बजरंग दल के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, इंस्टाग्राम पर कमेंट्सबाजी के विवाद में हत्या

30 Sep 2025

Rajasthan News: बाड़मेर की बेटी सुशीला का रग्बी फुटबॉल टीम में चयन, चीन में एशिया कप में दिखाएगी दम

07 Sep 2025

Saina Nehwal Separation: साइना नेहवाल और परुपल्ली कश्यप की राहें हुईं जुदा

14 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed