फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Used to blackmail people by making obscene videos

Lalitpur News: अश्लील वीडियो बनाकर लोगों को करते थे ब्लैकमेल

Mon, 08 May 2023 12:41 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Mon, 08 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Used to blackmail people by making obscene videos
ललितपुर। युवक से बाइक पर लिफ्ट लेकर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में हिरासत में ली गई महिला ने पूछताछ में कई राज बताए हैं। महिला ने पूछताछ में बताया कि गिरोह ने शहर से लेकर देहात तक अपना जाल फैला रखा था। युवक नाम बदल कर मोबाइल के जरिए ग्राहकों से बात करते और उन्हें मनपसंद महिला उपलब्ध कराते थे। इसके बाद ग्राहक का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाता था। मनमानी रकम देने के लिए मजबूर किया जाता था। अभी तक गिरोह कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। लेकिन लोकलाज के चलते कोई भी शिकायत नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले दिनों एक मोहल्ला निवासी युवक को ब्लैकमेल करके 70 हजार रुपये मांगने का मामला सामने आया था। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद एक महिला को हिरासत में लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि महिला से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। इसके आधार पर पुलिस गिरोह का नेटवर्क ध्वस्त करने में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed