फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   UP Board: Urdu, Education and Psychology papers were conducted under CCTV surveillance.

यूपी बोर्ड : सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुआ उर्दू, शिक्षा शास्त्र और मनोविज्ञान का पेपर

Tue, 10 Mar 2026 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Urdu, Education and Psychology papers were conducted under CCTV surveillance.
दो पालियों में हुई परीक्षा में पंजीकृत 1175 में से 1118 परीक्षार्थी रहे उपस्थित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत सोमवार को जिले में दो पालियों की परीक्षा हुई। इसमें हाईस्कूल का उर्दू और इंटरमीडिएट का उर्दू, शिक्षा शास्त्र सहित मनोविज्ञान का पेपर हुआ। परीक्षा में कुल पंजीकृत 1175 के सापेक्ष 1118 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 57 अनुपस्थित रहे।
सोमवार को सुबह की पाली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का उर्दू विषय का पेपर हुआ। इस पेपर में हाईस्कूल के 12 व इंंटर के 11 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में हाईस्कूल में 11 परीक्षार्थी उपस्थित थे और एक अनुपस्थित रहा। वहीं इंटरमीडिएट में 11 के सापेक्ष नौ परीक्षार्थी उपस्थित रहे और दो अनुपस्थित रहे। इस प्रकार से सुबह की पाली में हुए उर्दू के पेपर में कुल पंजीकृत 23 परीक्षार्थी के सापेक्ष 20 उपस्थित हुए और तीन अनुपस्थित रहे। पहली पाली के बाद दोपहर को दूसरी पाली की परीक्षा शुरू हुई। इसमें इंटरमीडिएट का शिक्षा शास्त्र व मनोविज्ञान विषय का पेपर हुआ। शिक्षा शास्त्र में 928 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 882 परीक्षा देने के लिए पहुंचे और 46 अनुपस्थित रहे। वहीं मनोविज्ञान विषय के पेपर के लिए 224 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 216 उपस्थित और आठ अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस प्रकार से सोमवार को हुई दो पालियों की परीक्षा में कुल पंजीकृत 1175 के सापेक्ष 1118 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 57 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस कार्यालय में बने जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के जरिए परीक्षा पर नजर रखी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि सोमवार को दो पालियों में हुई परीक्षा शांतिपूर्वक और नकलविहीन तरीके से संपन्न हुई। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हो रही परीक्षा पर जनपद स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम से नजर रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed