फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   UP Board Exam: Question papers will be opened under the supervision of Static Magistrate

यूपी बोर्ड परीक्षा : स्टेटिक मजिस्ट्रेट की देखरेख में खुलेंगे प्रश्नपत्र

Fri, 16 Feb 2024 03:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exam: Question papers will be opened under the supervision of Static Magistrate
22 फरवरी से जिले के 50 परीक्षा केंद्रों पर शुरू होगी परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा को शांतिपूर्वक व नकलविहीन कराने के लिए शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। परीक्षा शुरू होने से पूर्व डबल लॉकर में रखे गए प्रश्नपत्रों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खोला जाएगा। इसके बाद प्रश्नपत्रों को परीक्षा कक्ष में भेजा जाएगा।

22 फरवरी से जिले में 50 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही है। परीक्षा को पारदर्शी व नकलविहीन कराने के लिए जिला प्रशासन सहित शिक्षा विभाग जुटा हुआ है। परीक्षा केंद्रों तक उत्तर पुस्तिकाओं को पहुंचाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं परीक्षा के लिए जोनल, सेक्टर, स्टेेटिक मजिस्ट्रेट को नामित कर दिया है। प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं को डबल लॉकर में रखा जाएगा। जिसकी निगरानी 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे के जरिए की जाएगी। परीक्षा के दौरान डबल लॉकर में रखे प्रश्नपत्रों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट की देखरेख में ही केंद्र व्यवस्थापक खोलेगा। जिसके बाद ही इन प्रश्नपत्रों को परीक्षा कक्ष में भेजा जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन व पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं पूरी की जा रही है। डबल लाॅकर में रखे गए प्रश्नपत्रों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट की देखरेख में ही खोला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed