{"_id":"620ea0b10428204af86d39b4","slug":"up-board-31-946-candidates-will-appear-for-10th-and-12th-exams-at-45-exam-centers-lalitpur-news-jhs2151863186","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: 45 परीक्षा केंद्रों पर 31,946 परीक्षार्थी देंगे 10वीं और 12वीं परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: 45 परीक्षा केंद्रों पर 31,946 परीक्षार्थी देंगे 10वीं और 12वीं परीक्षा
विज्ञापन
ललितपुर। बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग अभी से तैयारियों में जुट गया है। जनपद में 45 केंद्रों पर परीक्षा कराई जानी है और वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक को चुनाव के बाद कंट्रोल बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। पूरे जिले में 45 परीक्षा केंद्रों पर 31946 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे।
इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं कराने के लिए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले कुल 46 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, लेकिन आपत्तियों के निस्तारण पर जनपदीय परीक्षा समिति द्वारा पं.दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्घति तालबेहट केंद्र को निरस्त कर दिया गया। इस प्रकार अब जनपद में कुल 45 परीक्षा केंद्रों पर ही हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं संचालित कराई जाएंगी।
जिले में हाईस्कूल में कुल संस्थागत परीक्षार्थी 17,287 एवं व्यक्तिगत 212 परीक्षार्थी समेत कुल 17 हजार 499 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए संस्थागत परीक्षार्थी 13,976 एवं व्यक्तिगत 471 परीक्षार्थी समेत कुल 14,447 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
इसके लिए तैयारियां की प्रक्रिया अभी से शुरू कर दी गई है। बुधवार शाम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला विद्यालय निरीक्षक को विधानसभा चुनाव के बाद कंट्रोल रूम बनाए जाने और डाटा फीडिंग कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा कराए जाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और कंट्रोल रूम बनाकर सभी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। साथ ही उड़नदस्ता द्वारा भी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कराया जाएगा।