फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   UP Board: 121 left the exam

यूपी बोर्ड : 121 ने छोड़ी परीक्षा

Sat, 01 Mar 2025 12:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 121 left the exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा दो पालियों में कड़ी सुरक्षा में हुई। पंजीकृत 3035 के मुकाबले 2914 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 121 अनुपस्थित रहे।
शुक्रवार को सुबह की पाली में इंटरमीडिएट का गृह विज्ञान का 27 केंद्राें व व्यवसाय अध्ययन विषय की परीक्षा नौ केंद्रों पर हुई। गृहविज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 2175 के मुकाबले 2079 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 96 अनुपस्थित रहे। जबकि, व्यवसाय अध्ययन में पंजीकृत 121 के मुकाबले 116 परीक्षार्थी शामिल रहे और पांच ने किनारा कसा।
विज्ञापन

परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहे। दूसरी पाली में हाईस्कूल का संगीत गायन का पेपर दो केंद्रों पर, इंटरमीडिएट का एग्रोनॉमी प्रथम और षष्टम का पेपर 11 और सामान्य आधारित विषय का पेपर छह परीक्षा केंद्रों पर हुआ। संगीत गायन में पंजीकृत 25 के मुकाबले 20, एग्रोनॉमी प्रथम में पंजीकृत 228 के सापेक्ष 219, एग्रोनॉमी षष्टम में पंजीकृत 229 के सापेक्ष 228 और सामान्य आधारित परीक्षा में 257 छात्रों के मुकाबले 252 उपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा में 739 के मुकाबले 719 छात्र उपस्थित व 20 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
परीक्षा में कोई गड़बड़ी नहीं हुई। अधिकारी परीक्षा के दौरान भ्रमणशील रहकर जायजा लेते रहे। डीआईओएस कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के जरिये परीक्षा की निगरानी की जाती रही।
ओमप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed