फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   University level even semester examinations begin

Lalitpur News: विवि स्तर की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू

Sat, 25 May 2024 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
University level even semester examinations begin
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय स्तर की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुक्रवार से महाविद्यालयों में शुरू हुईं। तीन पालियों में हो रही परीक्षा नकलविहीन और शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। सचल दल लगातार परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहा और अनुचित साधन का प्रयोग करने वाले छात्रों को तलाशता रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए परीक्षा केंद्रों के बाहर संबंधित थाना से पुलिस फोर्स तैनात रहा।
शुक्रवार से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध एक दर्जन से अधिक महाविद्यालयों में सम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हुई। प्रथम पाली में सुबह 7 से 9 बजे तक बीएससी, बीकॉम, एमए इकॉनमी, एमए अंग्रेजी, एमए एजुकेशन, एमए हिंदी, एमए सोशियोलॉजी, एमए पॉलीटिकल साइंस के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हुई। दूसरी पाली में सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक की बीएससी, बीकॉम के चौथे सेमेस्टर और एमएससी की दूसरे व चौथे सेमेस्टर की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

तीसरी पाली में दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक बीएससी, बीकॉम, एमए के दूसरे समेस्टर की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा शुरू होने से पूर्व परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों की गहनता से तलाशी ली गई और अनुचित साधन की खोजबीन की गई। परीक्षा को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। महाविद्यालय स्तर पर गठित सचल दल सहित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा गठित सचल दल परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहा और परीक्षा का जायजा लेता रहा। पहले दिन की परीक्षा में कोई भी परीक्षार्थी नकल के साथ नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
भीषण गर्मी ने परीक्षार्थियों को किया बेहाल
मई माह में आयोजित हो रही विश्वविद्यालय स्तर की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। परीक्षा कक्ष में लगे पंखे भी गर्म हवा देते रहे। हालांकि, परीक्षार्थी इस गर्मी के बीच पेपर हल करने में जुटे रहे। गर्मी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों के पीने के लिए मिट्टी के घड़ों में पानी रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed