फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   uniform

यूनिफार्म की गुणवत्ता खराब मिली तो होगी हेडमास्टर पर कार्रवाई

Thu, 27 Jun 2019 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
uniform
यूनिफार्म की गुणवत्ता खराब मिली तो होगी हेडमास्टर पर कार्रवाई
विज्ञापन

ललितपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापकंचार्ज प्रधानाध्यापकों की बैठक में सोशल मीडिया पर सरकार और विभाग के खिलाफ पोस्ट नहीं करने के लिए शिक्षकों को आगाह किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारी द्वारा सरकार/विभाग के विरुद्ध सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट अंकित की तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गुणवत्तापरक यूनिफार्म का वितरण करने के निर्देश भी दिए।
विकासखंड तालबेहट और नगर के स्याद्वाद विद्यालय में हुई बैठक में बीएसए मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि पुरातन छात्र परिषद (पूर्व में अध्ययनरत छात्रों जो उच्च पद पर कार्यरत हों या जनता द्वारा चुने प्रतिनिधि हों) का गठन प्रत्येक विद्यालयों में किया जाए। 26 जनवरी, 15 अगस्त और 02 अक्तूबर सहित राष्ट्रीय पर्वों में उन्हें अतिथि के रूप में आमन्त्रित किया जाए व उन्हें सम्मानित किया जाए। मान्यता प्राप्त विद्यालयों के वाहनों की फिटनेस की व्यवस्था की जांच स्वयं की जाएगी। फिटनेस प्रमाण पत्र एआरटीओ/परिवहन विभाग द्वारा प्रदत्त ही मान्य होगा। प्रत्येक वाहन की विद्यालय स्टॉफ एवं बच्चों को लाने- ले जाने की अनुमति के बगैर विद्यालय द्वारा उसका उपयोग नहीं किया जाएगा। वाहन में अनिवार्य रूप से अग्निशमन यंत्र उपलब्ध होने की जांच की जाएगी। प्रत्येक वाहन चालक का लाईसेंस परिवहन विभाग द्वारा निर्गत किया गया हो। वाहन चालक व सहयोगी का पुलिस वैरीफिकेशन अनिवार्य रूप से कराया जाये। संबंधित विद्यालय द्वारा समस्त वाहन में वाहन चालक व सहयोगी को परिचय पत्र भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में मार्निंग असेंबली/प्रार्थना के समय बच्चों से साफ-सफाई व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रतिदिन दी जाएगी। प्रत्येक बच्चे को अवगत कराया जाये कि विद्यालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी ड्रेस/यूनीफार्म का प्रयोग घर पर नहीं करें। विद्यालय में स्वच्छता किट (सीसा, कंघा, नेलकटर, तेल, साबुन, हैंडवाश, तौलिया आदि) उपलब्ध होने के निर्देश दिये। यदि निरीक्षण में उक्त किट किसी भी विद्यालय में नहीं पायी जाती है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। कार्यालय में कार्यरत समस्त कार्मिकों के विवरण के साथ ही समस्त शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विवरण फीड किया जाना है। प्रत्येक विद्यालय में पुस्तकालय के लिए आवंटित धनराशि से एनबीटी प्रकाशन की ही पुस्तकें खरीदी जानी है। यदि किसी अन्य प्रकाशन की पुस्तकें खरीद गईं तो धनराशि की वसूली की जाएगी। यदि यूनिफार्म की गुणवत्ता खराब पायी जाती है तो संबंधित प्रधानाध्यापक और खंड शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed