फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   unidentified body found behind iti collage

आईटीआई कॉलेज के पीछे शव मिलने से फैली सनसनी

Sat, 04 Sep 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
unidentified body found behind iti collage
body 2.jpg - फोटो : body 2.jpg
तालबेहट। राजमार्ग पर आईटीआई कॉलेज के पीछे तिंदरा मार्ग पर जंगल में एक 35 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह तिंदरा मार्ग से जाने वाले लोगों को आईटीआई कॉलेज के पीछे जंगल की तरफ से बदबू आने का अहसास हुआ। जिस पर ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो उन्हें एक युवक का शव क्षत विक्षिप्त अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। तत्काल इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। जानकारी के बाद प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद और तेरई फाटक चौकी प्रभारी साजेश कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। शव क्षत विक्षिप्त अवस्था में था। मृतक पूरे कपड़े, सैंडिल और कड़ा पहने हुए है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है, लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed