फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Unhappy because he was not able to get married, the young man committed suicide by hanging himself

Lalitpur News: विवाह नहीं कर पाने से दुखी युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 11 Jun 2025 12:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Unhappy because he was not able to get married, the young man committed suicide by hanging himself
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नदीपुरा निवासी अंकित पस्तोर ने सोमवार रात घर में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने दो पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें एक लड़की से प्रेम करने और विवाह नहीं कर पाने की वजह से आत्महत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन

मूल रूप से थाना बार के ग्राम गदयाना निवासी अंकित पस्ताेर (28) शहर के मोहल्ला नदीपुरा में अपने भाई के साथ रहता था। वह शहर के एक मोहल्ले की लड़की से प्रेम करता था, लेकिन विवाह नहीं कर पाने से दुखी होकर वह सोमवार की रात 9:30 बजे अपने कमरे में जाकर पंखे के कुंदे पर फंदे से लटक गया।
विज्ञापन

रात 10 बजे के बाद जब उसका भाई राहुल घर आया तो कमरे में अंकित फंदे से लटका मिला। यह देख वह चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी आ गए और अंकित को फंदे से उतार मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाई व एक बहन में तीसरे नंबर का था। उसके अन्य परिजन गांव में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
दो पन्नों का लिखा सुसाइड नोट
अंकित ने मरने से पहले सुसाइड नोट में लिखा कि वह किसी भी प्रकार से गलत नहीं है। उसने सोचा था कि वह प्रेम विवाह करेगा, लेकिन अब अपनी जान देने जा रहा है। उसने आगे एक लड़की का नाम लिखते हुए लिखा कि वह उससे प्रेम विवाह करना चाह रहा था, लेकिन वह लड़की उस पर शक बहुत करती है, क्योंकि उसका कार्य पूजा पाठ का है। उसे कई बार विश्वास दिला चुका हूं कि शादी उसी से करूंगा, लेकिन बड़े भैया की शादी न होने से इसमें देर होगी। लेकिन, लड़की किसी दूसरे की बातों में आकर उल्टा सीधा बोल रही है। जान से मारने तक की धमकी दे रही है। यह लड़की किसी दूसरे के बहकावे में आकर चोरी का इल्जाम लगा रही है। पर, उस लड़की से कोई शिकायत नहीं है।
-------
नोट- वर्जन बाद में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed