फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   undevloped road, devgarh to sadanshah

शहर में विकास के दावों को आइना दिखा रही सदनशाह से देवगढ़ रोड

Sat, 11 Sep 2021 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
undevloped road, devgarh to sadanshah
गड्ढों से बचकर निकलते वाहन - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर में विकास के दावों की हकीकत देखना हो तो सदनशाह से देवगढ़ मार्ग पर देखा जा सकता है। उधर, गोविंद सागर बांध की बायीं नहर से बाईपास जुगपुरा तक सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे दिख रहे। इन गड्ढों में हुए जलभराव से चार पहिया तो दूर दो पहिया वाहनों का भी निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

शहर से बुढ़वार व धौर्रा, जाखलौन और देवगढ़ जाने वाला इकलौता मार्ग सदनशाह, सिद्धन मंदिर से होकर जाता है। इस मार्ग से पीसीएफ के गोदाम के भारी वाहनों की आवाजाही भी होती है। वहीं सड़क मार्ग पर कई गांवों के लोगों का आवागमन रहता है लेकिन बीते कई माह से सड़क मरम्मत के अभाव में गड्ढों में बदल गई है। शुरूआती दौर में सड़क की गिट्टी उखड़ी पर जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। मरम्मत न करने से गड्ढे होना शुरू हो गए। बारिश होने से गड्ढों का आकार अब और बड़ा हो गया है। अब स्थिति यह है कि गड्ढों में पानी जमा होने से इस सड़क से आवागमन करना भी जोखिम भरा हो रहा है।
विज्ञापन

आसपास के लोगों के अनुसार बडे़ वाहन तो किसी तरह निकल जाते लेकिन चार पहिया गाड़ियां अक्सर गड्ढों में फंसकर क्षतिग्रस्त हो रहीं हैं। दो पहिया और तीन पहिया वाले भी जान जोखिम में डालकर किसी तरह निकल पाते हैं। कुछ बाइक सवार तो इन गड्ढों में गिरकर चुटहिल भी हो चुके हैं। पैदल चलने वालों को भी मुश्किल हो रही है। इतना ही नहीं एंबुलेंस से आने वाले मरीज भी अस्पतालों में समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। गर्भवती महिलाओं को गड्ढों में अधिक परेशानी हो रही है। हिचकोले खाने से कई लोगों को हड्डियों में तक दिक्कत हो रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शहर से बुढ़वार, जाखलौन व देवगढ़ का मार्ग अधिक महत्वपूर्ण है। इस सड़क से गुजरना जान जोखिम में डाल कर इस सड़क से गुजरना होता है। प्रशासन इस सड़क की मरम्मत ही करा दे। राजा यादव
---
सड़क पर गड्ढों के कारण चार पहिया ही नहीं दो पहिया वाहन भी निकालने में गिरने का खतरा बना रहता है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देकर जल्द मरम्मत कराना चाहिए। मानवेंद्र
---
बारिश से गड्ढों का आकार व गहराई बढ़ गई है। अब इस मार्ग से पैदल निकलने के लिए भी कीचड़ से होकर जाना पड़ रहा है, ज नप्रतिनिधियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। सोवरन सिंह

---
किसी आपातकालीन स्थिति में मरीजों को लेकर निकलने में अधिक समय लगने से समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं। रामेश्वर

गड्ढों के बीच से निकलता बाइक सवार

गड्ढों के बीच से निकलता बाइक सवार- फोटो : LALITPUR

सड़क के बीच में हुआ गड्ढा बना तालाब

सड़क के बीच में हुआ गड्ढा बना तालाब- फोटो : LALITPUR

सदनशाह से रेलवे क्रासिंग तक हुए गहरे गड्ढे व भरा पानी

सदनशाह से रेलवे क्रासिंग तक हुए गहरे गड्ढे व भरा पानी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed