फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   under suspicious circumstances

Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थित में छह साल की बालिका की मौत

Tue, 17 Jun 2025 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
under suspicious circumstances
- पिता ने लगाए आरोप- कहा बालिका की मां छोड़ गई थी घर के बाहर बेसुध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। संदिग्ध परिस्थिति में छह साल की बालिका की मौत हो गई। पिता ने अपनी पत्नी व ससुरालीजनों पर पुत्री की हालत बिगाड़ने और साजिश के तहत घर के बाहर छोड़ देने का आरोप लगाया।

कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम नैनवारा निवासी अनिल की छह वर्षीय पुत्री निशा की रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पिता अनिल ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह नोएडा से मजदूरी करने गया था। जबकि पत्नी व बच्चे मायके ग्राम गुढ़ा भदौरा में रह रही थी। शनिवार को वह नोएडा से मजदूरी कर घर आया था। बारिश होने के चलते वह पत्नी व बच्चों के पास नहीं जा पाया था। इस दौरान वह घर के अंदर था। इसी बीच उसकी पत्नी गांव आई और पुत्री निशा व पुत्र को घर के बाहर छोड़ गई थी। जब वह घर से बाहर आया तो बाहर उसकी पुत्री निशा बेसुध मिली। आनन फानन वह उसे लेकर महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा था। यहां हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। यहां चिकित्सकों ने निशा को मृत घोषित कर दिया। अनिल ने अपनी पत्नी व ससुरालीजनों पर पुत्री की हालत बिगाड़ने और साजिश के तहत घर के बाहर छोड़ देने का आरोप लगाया है। यह भी बताया कि वह मायके में रह रही पत्नी को कई बार घर लाने की कोशिश की थी। लेकिन ससुराली पक्ष ने बच्चों को नहीं भेजा था। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार बालिका की मौत बीमारी के चलते हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed