फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   unaurthorised tree cutting

अवैध कटाई से जंगलों में घटते जा रहे हैं फलदार वृक्ष

Fri, 06 Nov 2020 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
unaurthorised tree cutting
tree.j - फोटो : tree.j
डोंगराखुर्द (ललितपुर)। जनपद के जंगलों में फलदार वृक्षों की संख्या दिन- प्रतिदिन कम होती जा रही है। सदियों से सहरिया आदिवासी परिवारों के लिए जंगल आजीविका का साधन रहा है। लेकिन, वर्तमान मेें पकने से पहले ही फलों को तोड़ा जा रहा है, जिससे फलों के बीच जमीन पर नहीं गिर पा रहे हैं। इससे फलदार वृक्षों की संख्या घटती जा रही है।
विज्ञापन

जिले के गौना, मड़ावरा, धौर्रा और देवगढ़ वन क्षेत्र में फलदार वृक्षों की भरमार थी। जंगल में तेंदू, आंवला, बेल, महुआ, कैंथ सहित विभिन्न प्रजाति के पेड़ थे। स्थानीय लोगों द्वारा फलों को पकने से पहले ही उनका दोहन करने से फलदार वृक्षों में कमी आ गई है। पेड़ पर लगे बेल को पकने से पहले तोड़ लिया जाता है। आंवला का फल भी परिपक्व नहीं हो पाता है। ऊंची कीमत पर बिकने वाला चिरौंजी फल भी यहां के जंगलों में भरपूर है, किंतु इसको पकने नहीं दिया जाता। फल पके तो बीज गिरेगा और फिर नया पौधा तैयार होगा, किंतु ऐसा नहीं हो पा रहा है। इतना ही नहीं जंगलों में आग लगने से भी पेड़- पौधों को नुकसान हो रहा है। गलत तरीके से दोहन होने से फलदार वृक्षों का अस्तित्व खतरे में है।
विज्ञापन

-----
चिरौंजी के पेड़ पर सर्वाधिक ध्यान
दस साल पहले पर्याप्त मात्रा चिरौंजी मिल जाती थी, लेकिन अब धीरे-धीरे नष्ट होती जा रही है। नष्ट होने का मुख्य कारण जंगलों में आग लगाना तथा ईंट- भट्टे के कारोबार में पेड़ों का कटान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
जंगलों में फलदार वृक्षों की संख्या घटती जा रही है, जिससें हम लोगों का रोजगार कम होता जा रहा है।
- रामरचरण आदिवासी
--------
तेंदू, बेल, महुआ, आंवला, करौंदा सहित विभिन्न प्रजातियों पेड़ों को लोग धीरे-धीरे नष्ट कर रहे हैं।
- संतोष साहू
-------
औषधीय पौधों के विलुप्त होने की ओर वन विभाग के अधिकारियों को ध्यान देने की जरूरत है।
- महेंद्र सतभैया, समाजसेवी
-----------------------
जीवनोपयोगी गुणों वाले पौधों का विलुप्त होना ठीक नहीं है। इन्हें संरक्षण दिए जाने की आवश्यकता है।
- नरेंद्र दुबे, एडवोकेट
------------
चिरौंजी और तेंदू के बीजों को हजारों की संख्या में बोना नाली में बोया गया है। आदिवासी महुआ बीनने के समय जंगल में चोरी छिपकर आग लगा देते हैं, जिससे पेड- पौधे सूख जाते हैं और पौधों की संख्या घट जाती है। इस ओर ध्यान दिया जा रहा है।
- आरके शाही, वन क्षेत्राधिकारी गौना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed