{"_id":"62c343f6662dd15636008204","slug":"udaipur-massacre-bajrang-dal-workers-demonstrated-lalitpur-news-jhs2241628180","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयपुर हत्याकांड : बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदयपुर हत्याकांड : बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। राजस्थान में दर्जी के हत्यारोपियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल व अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को घंटाघर से तुवन चौराहा तक आंदोलन किया। उधर बजरंग सेना जिलाध्यक्ष दीपक पस्तोर ने प्रदर्शन कर राजस्थान के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
सोमवार को राष्ट्रीय बजरंग दल व अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घंटाघर से तुवन चौराहा तक आंदोलन कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में राजस्थान में दर्जी की हत्या करने वाले हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग की। इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को दिया। जिसमें बताया कि पिछले कई दिनों से हिंदुओं की निर्मम हत्या का सिलसिला जारी है। ऐसे हत्यारोपियों को एक माह के अंदर पकड़कर फास्ट ट्रैक कोर्ट लगाकर फांसी की सजा दी जाए। उदयपुर राजस्थान में जो घटना हुई उसके हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए और मृतक के परिवार को 51 लाख रुपये आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान अभिषेक पांडे, सचिन दुबे, वीरेंद्र सैनी, शंकर चंदेल, दिनेश साहू, संजू ग्वाला, प्रशांत सोनी, कमलेश सोनी, शुभम सेन, अंकित मिश्रा, नीरज शर्मा मौजूद रहे। बजरंग सेना के प्रदर्शन में सुभाष शर्मा, मनमोहन चौबे, तेज सिंह परिहार, नरेंद्र निरंजन आदि मौजूद रहे।