{"_id":"6872b291782974b8de0d42ca","slug":"two-youths-stranded-on-an-island-due-to-rising-water-level-of-sajnam-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-138945-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सजनाम का जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंसे दो युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सजनाम का जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंसे दो युवक
विज्ञापन
ललितपुर। कचनौंदा बांध के गेट खुलने के बाद नदी में बढ़े जलस्तर से मछली पकड़ने गए दो युवक एक टापू पर फंस गए। सिंचाई विभाग ने बांध के गेटों को बंद किया, जिससे नदी में पानी कम हुआ तो दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद बांध के गेटों को पुन: खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी की जाने लगी।
मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर चल रहे हैं। बांधों में पानी की आवक बढ़ने से गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी की जा रही है। इस बीच ग्रामीण क्षेत्रों के लोग मछली पकड़ने के लिए नदी-नालों पर जा रहे हैं। शनिवार को कचनौदा बांध के निचले इलाकों में शामिल ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम टौरिया निवासी सौरभ (17) व देवीलाल (18) ग्राम पुरा-पाचौनी व टौरिया के मध्य स्थित सजनाम नदी व बनाई नदी के अपस्ट्रीम में मछली पकड़ने गए थे। वे लोग मछली पकड़ ही रहे थे कि दोपहर में कचनौंदा बांध में पानी की आवक बढ़ जाने से बांध से अधिक पानी की निकासी की जाने लगी। इससे सजनाम नदी का जलस्तर बढ़ गया और सौरभ व देवीलाल टापू पर फंस गए।
दोनों युवकों ने मोबाइल के जरिये गांव वालों को इसकी सूचना दी। गांव वालों ने सिंचाई विभाग को जानकारी दी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आनन फानन बांध के गेट बंद किए गए। गेट बंद होने के कुछ देर बाद सजनाम नदी का जलस्तर कम हो गया। दोनों युवकों को गांव वालों ने टापू से सुरक्षित बाहर निकाला। ग्राम टोरिया के प्रधान संतोष पुरोहित के मुताबिक बांध के गेट बंद कराने के बाद दोनों युवकों को निकाल लिया गया है। गांव वालों से नदी क्षेत्र में न जाने की अपील की गई है।