फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two youths drowned while taking bath in Betwa river

Lalitpur: बेतवा नदी में नहाने के दौरान दो युवक डूबे, दोनों की तलाश जारी

Thu, 09 Mar 2023 03:06 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 09 Mar 2023 03:06 AM IST
सार

दोनों युवकों की उम्र लगभग 32 से 35 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं और राजघाट पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Two youths drowned while taking bath in Betwa river
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के तहत शहर के मोहल्ला चौबयाना निवासी प्रशांत सोनी एवं रूप किशोर नाम के दो युवक अपने कुछ साथियों के साथ राजघाट बांध पर होली मनाने के लिए गए थे। इसी दौरान प्रशांत और रूप किशोर मध्य प्रदेश के चंदेरी क्षेत्र के तहत राजघाट बांध से निकली बेतवा नदी में नहाने चले गए। 

विज्ञापन

 

जबकि उनके साथी आगे घूमने चले गए। घूम कर लौटे साथियों ने देखा तो नदी के किनारे दोनों के कपड़े और मोबाइल रखे हुए थे, जबकि दोनों वहां से गायब थे। जब काफी देर तक दोनों ही लोगों का पता नहीं चला तो उनके साथियों ने दोनों युवकों के डूबने की आशंका के चलते चंदेरी पुलिस को सूचना दी और दोनों लड़कों की तलाश शुरू कर दी है। दोनों युवकों की उम्र लगभग 32 से 35 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं और राजघाट पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed