फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two youths accused of kidnapping a woman

Lalitpur News: दो युवकों पर महिला के अपहरण का आरोप

Sun, 07 Sep 2025 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two youths accused of kidnapping a woman
ललितपुर। कोतवाली सदर के एक गांव में शनिवार दोपहर में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने महिला का अपहरण कर ले जाने के आरोप में युवक को उसके साथी सहित पकड़ लिया। दोनों युवकों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। उनके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने अपहरण की घटना को झूठी बताया और कहा कि दोनों युवक महिला के इंस्टाग्राम के जरिये मिले हुए दोस्त थे।
विज्ञापन

गांव में शनिवार को पिता-पुत्र अपने घर पर थे। युवक की पत्नी भी थी। इसी दौरान बाइक से युवक अपने साथी संग आया। महिला को अपने साथ ले जाने की बात कहने लगा। पिता-पुत्र ने विरोध किया तो युवक ने तमंचा निकालकर धमकाया। यह देख उन्होंने शोर मचा दिया। गांव के लोग एकत्रित हो गए और युवक व उसके साथी को पकड़ लिया। दोनों युवक ने अपने आप काे मध्य प्रदेश के छतरपुर क्षेत्र का रहने वाला और महिला का दोस्त बताया। डायल-112 पुलिस भी पहुंची। महिला पकड़े गए दोनों युवकों के बचाव में आ गई और कहा कि दोनों उसके दोस्त हैं और उसने उनको मदद के लिए बुलाया था। पुलिस दोनों युवकों को बिरधा चौकी के सुपुर्द कर दिया। महिला ने बताया कि उसके और युवक के बीच आठ साल से दोस्ती है। महिला के पिता और परिजन भी आए। रात करीब 8 बजे महिला अपने पिता के साथ घर गई।
विज्ञापन

-------
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती : एएसपी कालू सिंह के मुताबिक महिला की दोस्ती इंस्टाग्राम पर युवक से हुई थी। युवक को उसने बुलाया था। महिला के परिजन ने पकड़ लिया था और अपहरण करने की बात कही थी। जबकि महिला का कहना है कि उसका पति शराब पीकर मारपीट करता है। वह उसके साथ नहीं रहना चाहती है। उसने ही युवक को बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article