फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two teams formed to arrest the accused of abetting the girl student to commit suicide

Lalitpur News: छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित

Wed, 19 Jul 2023 01:22 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Wed, 19 Jul 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Two teams formed to arrest the accused of abetting the girl student to commit suicide
फालोअप
विज्ञापन

छेड़छाड़ से आहत छात्रा ने 16 जुलाई को कीटनाशक दवा का सेवन करके कर ली थी आत्महत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के लिए एसपी के निर्देश पर पुलिस की दो टीमें संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
थाना नाराहट अंतर्गत एक ग्राम निवासी कक्षा 12वीं की छात्रा ने छेड़छाड़ से आहत होकर कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। मृतका के पिता ने थाना नाराहट पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि 16 जुलाई की शाम को उसकी नाबालिग पुत्री पुराने मकान में लकड़ी लेने के लिए गई थी। इसी दौरान मौका पाकर पीछे से गांव का एक युवक मकान में घुस गया।
विज्ञापन

यहां आरोपी ने उसकी पुत्री को बुरी नीयत से पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा था। किसी प्रकार पुत्री आरोपी के चंगुल से छूटकर भागी थी और रास्ते में मिले अपने चचेरे भाई को पूरी घटना बताई थी। आरोपी युवक की छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने घर पहुंचकर कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की दो टीमोें का गठन किया गया। दोनों ही टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं, जोकि संभावित स्थानों पर छापा मार रही हैं। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-दिलीप कुमार, थानाध्यक्ष नाराहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed