{"_id":"69025e283e42cea3720f6e26","slug":"two-sides-clash-over-land-dispute-half-a-dozen-injured-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-145196-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, आधा दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, आधा दर्जन घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा। जमीन के टुकड़े के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हुआ। इसमें लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चलने से दोनों पक्षों से करीब छह ग्रामीण घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
थाना गिरार अंतर्गत ग्राम मानपुरा निवासी मुन्नालाल ने बताया कि उसके चचेरे भाई बालचंद्र से जमीन बंटवारे का मामला बीते कई वर्षों से न्यायालय में चल रहा था। इसमें न्यायालय से उसे राहत दी गई। बुधवार सुबह वह अपने पुत्र सुरेश के साथ विपक्षियों से बंटवारे का विवाद निपटाने गया, तभी कहासुनी में मारपीट हो गई। पिता-पुत्र दोनों जख्मी हो गए। दूसरे पक्ष के घायल बालचंद्र ने बताया कि बंटवारे के फैसले के खिलाफ अपील की थी। इसमें दोबारा बंटवारे करने का निर्देश दिया गया, लेकिन विपक्षीगण बुधवार सुबह ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और जबरन खेत जोतने लगे। मना करने पर विपक्षी ने हमला कर दिया। बालचंद्र समेत उसकी पत्नी मनबु और पुत्र मुलायम और राजपाल भी घायल हो गए। चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर गिरार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के घायलों का इलाज करवाया।