फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two people suicide

अलग-अलग स्थानों पर दो ने लगाई फांसी, मौत

Fri, 22 May 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
two people suicide
ललितपुर। अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। पहले युवक ने साड़ी से फांसी लगा ली तो दूसरे ने तौलिया से फंदा बनाकर फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम साढ़ूमल और हाल कोतवाली के बड़ी नहर के पास चौकाबाग निवासी धर्मेंद्र (24) पुत्र बालकिशन झा बुधवार की रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया और रात में पत्नी की साड़ी से लकड़ी की बल्ली के सहारे फांसी लगा ली। सुबह जब युवक की भाभी कमरे में झाड़ू लगाने पहुंची तो उसे फांसी के फंदे पर लटकता मिला, जिससे वह चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर अन्य परिजन व मोहल्लेवाले एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

युवक की पत्नी अपने मायके ग्राम कल्यानपुरा में गई थी। जानकारी मिलने पर पत्नी मायके वालों के साथ ससुुराल पहुंची। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की मौसी के पुत्र मोनू ने बताया कि बुधवार को धर्मेंद्र की कुछ लोगों से पैसों के लेन देन को लेकर कहासुनी हो गई थी। पुलिस जांच में जुटी है। मृतक के छह भाइयों में चौथे नंबर का था। इसी तरह, थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम दावनी में एक ग्रामीण ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। ग्राम दावनी निवासी भोगीलाल (45) पुत्र बारेलाल बुधवार की रात को अपने कमरे में गया और गले में तौलिया बांधकर लटक गया। सुबह जब उसके पुत्र प्रताप ने देखा तो वह चिल्लाने लगा, परिजन व उसकी पत्नी ने ग्रामीण को उतारा और उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के तीन बच्चे हैं और वह दो भाई व पांच बहनों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed