फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two people died due to lightning, three including father and son got burnt

Lalitpur News: बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, पिता-पुत्र सहित तीन झुलसे

Tue, 17 Jun 2025 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Two people died due to lightning, three including father and son got burnt
बिजरौठा से लौटते समय बारिश से बचने के लिए खड़े हो गए थे पेड़ के नीचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। परिजनों के साथ अपने गांव लौटते समय बारिश से बचने को पेड़ के नीचे ग्रामीणों पर बिजली गिर गई। इस घटना में दो की मौके पर मौत हो गई और पिता-पुत्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
थाना जखौरा के गांव चक लालौन निवासी तोरन (72) अपने परिजन राजेश (36), सुरेंद्र (30), सोनू (32) एवं मुन्ना लाल (60) के साथ किसी कार्य के सिलसिले में बिजरौठा आए हुए थे। सोमवार दोपहर करीब दो बजे लौटते समय अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे बचने के लिए सभी लोग बिजरौठा गोशाला के पीछे सहरिया बस्ती में एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ पेड़ पर बिजली गिरी, जिसकी चपेट में पांचों लोग आ गए। तोरन और राजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरेंद्र, सोनू व उसका पिता मुन्नालाल गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी को तालबेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां चिकित्सक ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों का प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

वर्जन
जानकारी पर तत्काल लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को गांव भेजा था, घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। जो भी शासकीय सहायता देय होगी दी जाएगी। -भूपेंद्र सिंह, एसडीएम तालबेहट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed