फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two murder assuced arrested

हत्या के मामले में फरार इनामी दो आरोपियों को पकड़ा

Wed, 10 Mar 2021 12:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
two murder assuced arrested
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
बानपुर/ ललितपुर। थाना बानपुर के ग्राम मोगान व ककड़ारी के बीच स्थित सूखी नहर में करीब चार माह पहले अधजला शव मिलने के मामले में दो नामजद फरार हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

मृतक मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ के अंतर्गत रामनगर सेवड़ा का निवासी गोविंदी था, जिसकी नामजद आरोपियों ने झगड़े को लेकर हत्या कर दी थी। पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को जलाने का प्रयास किया गया था। बानपुर पुलिस ने पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दो आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष बानपुर के नेतृत्व में फरार आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की थी। पुलिस ने फरार आरोपियों रविंद्र उर्फ जग्गा यादव पुत्र हुकुम निवासी ग्राम डॉक्टर का मजरा रामनगर सेंवड़ा थाना कोतवाली देहात टीकमगढ़ एवं ऋषि उर्फ राजुल यादव पुत्र रामनरेश यादव निवासी गोर थाना मोहनगढ़ जिला टीकमगढ़ को हत्या में शामिल वाहन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजकुमार यादव, उपनिरीक्षक कृष्ण विहारी मिश्र, शैलेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, हसीन खान, अरविंद कुमार व बाबू सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed